Saturday, April 25, 2026
Latest:
FEATUREDराष्ट्रीय

6 लोगों को मौत के घाट उतारने वाला साइको किलर निकला पूर्व फौजी

फरीदाबाद। हरियाणा के पलवल में सोमवार रात एक साइको किलर ने 6 लोगों की हत्या कर सनसनी फैला दी। हालांकि वक्त रहते इस साइको किलर को पुलिस ने अपनी गिरफ्त में ले लिया, वर्ना मरने वालों की संख्या और बढ़ सकती थी।

सभी हत्याएं शहर के सिटी थाना एरिया के 100 मीटर के दायरे में अलग-अलग जगहों पर हुई। सिरफिरे कातिल की तस्वीर एक सीसीटीवी कैमरे में भी कैद हो गई थी, जिसके बाद पुलिस ने उसे धर दबोचा।

साइको किलर की पहचान हो गई है। उसका नाम नरेश है और वह मछगर का रहना वाला है। बताया जा रहा है कि हत्यारोपी नरेश सेवानिवृत्त फौजी है तथा फिलहाल जन स्वास्थ्य विभाग से सेवानिवृत्त एसडीओ है। वहीं, DSP अभिमन्यु लोहान ने बताया की प्रारंभिक पड़ताल में पता चला है कि आरोपी ने बिना किसी वजह के वारदातों को अंजाम दिया है। पुलिस के अनुसार, आरोपी बहकी-बहकी बातें कर रहा है।

इस साइको किलर ने इन 6 लोगों की हत्याएं रॉड से की हैं। आरोपी 6 लोगों का मर्डर करने के बाद से फरार था। पूरे इलाके में इस घटना के बाद से सनसनी फैल गई है।

ऐसे दिया हत्याओं को अंजाम-

कथित रूप से मानसिक रोगी नरेश ने मंगलवार की अल सुबह दो से चार बजे के बीच मौत का तांडव खेला। पलवल अस्पताल में एक महिला की हत्या करने के बाद हत्यारोपी ने मोती कॉलोनी पार्क के चौकीदार, रसूलपुर रोड से सुरेश इंजीनियरिंग वर्क्स के चौकीदार, रसूलपुर रोड मार्केट के चौकीदार, सहित कुल 7 लोगों पर रॉड से हमला किया।

छह लोगों की मौके पर ही मौत हो गई एक को पलवल के नागरिक अस्पताल में भर्ती कराया गया है। हत्यारोपी नरेश को पुलिस ने सोहना रोड के पास से गिरफ्तार किया।

Ashutosh shukla

30 वर्षों से निरन्तर सकारात्मक पत्रकारिता, संपादक यशभारत डॉट काम

Leave a Reply