6 दिन तक सरकारी ऑफिस बंद रहेंगे, सारे काम आज ही निपटा लें
भोपाल। दीपावली तो नवंबर के महीने में लेकिन अक्टूबर के महीने में दीपावली जैसी छुट्टियां आ रही है। 15 अक्टूबर से लेकर 20 अक्टूबर तक लगातार छह दिन सरकारी ऑफिस बंद रहेंगे। अतः इन तारीखों को ध्यान में रखते हुए अपने सरकारी कामकाज फटाफट निपटा लें।
अक्टूबर के महीने में सरकारी छुट्टियां
15 अक्टूबर विजयदशमी
16 अक्टूबर महीने का तीसरा शनिवार
17 अक्टूबर रविवार
18 अक्टूबर (कोई अवकाश नहीं लेकिन या तो कर्मचारियों के सिर्फ हस्ताक्षर मिलेंगे या फिर छुट्टी पर रहेंगे।)
19 अक्टूबर मिलादुन्नबी
20 अक्टूबर वाल्मीकि जयंती
अक्टूबर के इन 6 दिनों में बाजार में भीड़ रहेगी
ज्यादातर कर्मचारी इन 6 दिनों का उपयोग दीपावली की साफ सफाई और शॉपिंग में करेंगे। बाजार में काफी भीड़ रहने की संभावना है। यदि आप शासकीय कर्मचारी नहीं है तो बेहतर होगा कि अपनी शॉपिंग या तो 15 अक्टूबर के पहले कर ले या फिर 20 अक्टूबर के बाद।

