अजब गजबLatest

54 दिन की जंग, PGI में टूटी सांसें: 1.46 लाख फॉलोअर्स वाली इन्फ्लुएंसर मनजीत कौर की मौत, सेक्टर-34 से अगवा कर पेड़ से बांधकर जिंदा जलाया था; आरोपी अब भी फरार

खौफनाक: इंस्टाग्राम इन्फ्लुएंसर मनजीत कौर की 54 दिन बाद PGI में मौत, अगवा कर पेड़ से बांधकर लगाई थी आग

54 दिन की जंग, PGI में टूटी सांसें: 1.46 लाख फॉलोअर्स वाली इन्फ्लुएंसर मनजीत कौर की मौत, सेक्टर-34 से अगवा कर पेड़ से बांधकर जिंदा जलाया था; आरोपी अब भी फरार

चंडीगढ़। सोशल मीडिया पर लाखों दिलों पर राज करने वाली 28 वर्षीय पंजाबी इन्फ्लुएंसर मनजीत कौर जिंदगी की जंग हार गईं। 3 जुलाई की रात चंडीगढ़ से अगवा कर मोरिंडा के जंगलों में पेड़ से बांधकर जिंदा जलाई गई मनजीत ने 26 अगस्त को पीजीआई चंडीगढ़ में इलाज के दौरान अंतिम सांस ली। करीब 54 दिनों तक अस्पताल में मौत से जूझने के बाद हुई इस दुखद घटना से उनके 7 साल के मासूम बेटे के सिर से मां का साया उठ गया है।

मृतका की मां कांता देवी की शिकायत पर चंडीगढ़ पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ अपहरण और हत्या की संगीन धाराओं के तहत मामला दर्ज कर जांच तेज कर दी है।

3 जुलाई की खौफनाक रात: धोखे से बुलाया, फिर लगाई आग

मां कांता देवी द्वारा दर्ज शिकायत के अनुसार:

  • दुकान पर बुलाया: 3 जुलाई की देर रात मनजीत के परिचित ‘शुभी’ और ‘पिंडा’ ने उन्हें चंडीगढ़ के सेक्टर-34 स्थित एक वाइन शॉप के पास मिलने बुलाया।

  • जबरन कार में बैठाया: वहां पहुंचते ही आरोपियों ने मनजीत को जबरन गाड़ी में ठूंसा और मोरिंडा के जंगलों में ले गए।

  • पेड़ से बांधकर फूंका: आरोपियों ने मनजीत को शहतूत के पेड़ से बांधा और आग लगा दी। घटना के बाद एक परिचित ने मौके पर पहुंचकर कंबल डालकर आग बुझाई और उन्हें अस्पताल पहुंचाया।

5 अगस्त को आया था होश, बयान न दर्ज होने पर पुलिस पर उठे सवाल

गंभीर रूप से झुलसी मनजीत कई हफ्तों तक बेहोश रहीं। 5 अगस्त को जब उन्हें थोड़ा होश आया, तो उन्होंने परिवार को इस दरिंदगी की आपबीती सुनाई।

परिवार का गंभीर आरोप है कि होश में आने के बाद मनजीत अपना बयान दर्ज कराना चाहती थीं। पीजीआई पुलिस चौकी ने खरड़ सदर पुलिस को सूचना भी भेजी, लेकिन उनका बयान दर्ज नहीं किया गया। हालांकि, खरड़ डीएसपी ईशान सिंगला ने लापरवाही के आरोपों को खारिज करते हुए कहा कि मामला चंडीगढ़ पुलिस के अधिकार क्षेत्र का था और उन्होंने परिवार को एफआईआर दर्ज कराने में पूरी मदद की।

CCTV और इंस्टाग्राम खंगाल रही पुलिस

चंडीगढ़ पुलिस की जांच में सामने आया है:

  • विवादित कंटेंट और लिव-इन: मनजीत कथित तौर पर एक आरोपी के साथ लिव-इन रिलेशनशिप में थीं। उनके इंस्टाग्राम अकाउंट (1.46 लाख फॉलोअर्स) पर अन्य इन्फ्लुएंसर्स के साथ विवाद और कुछ आपत्तिजनक वीडियो भी पुलिस के रडार पर हैं।

  • छापेमारी जारी: चंडीगढ़ पुलिस (साउथ) की डीएसपी गुरजीत कौर ने बताया कि संदिग्धों के अहम सुराग मिले हैं और पुलिस की टीमें लगातार छापेमारी कर रही हैं। जल्द ही आरोपियों को सलाखों के पीछे भेजा जाएगा।

    हस्तरेखा शास्त्र: अंगूठे पर बने ये 3 शुभ चिह्न बनाते हैं धनवान और मजबूत, जानें इनका महत्व

Back to top button