भोपाल। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान की अध्यक्षता में कैबिनेट की बैठक में 3 दर्जन से ज्यादा प्रस्तावों पर मुहर लगी। सरकार 4 अगस्त को पूरे प्रदेश में स्वरोजगार मेले लगाएगी जिसमें 2 लाख 80 हजार युवाओं को रोजगार दिए जाएंगे। इसके अलावा सरकार प्याज और लहसुन पर 800 करोड़ रुपए की प्रोत्साहन राशि किसानों को बांटेगी।
कैबिनेट के फैसलों की जानकारी देते हुए जनसंपर्क मंत्री डॉ. नरोत्तम मिश्रा ने बताया कि सरकार 4 अगस्त को प्रदेशभर में स्वरोजगार मेलों का आयोजन करेगी। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहन खुद बुधनी में होने वाले इस कार्यक्रम में शामिल होंगे। इस दौरान 1 दिन में 2 लाख 80 हजार युवाओं को रोजगार दिया जाएगा।
किसानों को प्रोत्साहन राशि
सरकार ने लहसुन और प्याज को न्यूनतम समर्थन मूल्य पर खरीदने का फैसला किया है। इसके अलावा सरकार प्याज, लहसुन उत्पादक किसानों को 800 करोड़ रुपए की प्रोत्साहन राशि बांटेगी।
9 अगस्त को आदिवासी दिवस
सरकार ने 9 अगस्त को आदिवासी दिवस मनाने का फैसला किया है। इस दिन प्रदेश के 22 जिलों में अवकाश रहेगा। इसके अलावा 14 अगस्त को शहीदों की शहादत के सम्मान में पूरे प्रदेश में यात्रा निकाली जाएगी।
कैबिनेट के अन्य फैसले
– गैर अधिमान्यता पत्रकारों को भी मिलेगी स्वास्थ्य सुविधाएं, 50 फीसदी प्रीमियम सरकार भरेगी
– नगरीय विकास की tod पॉलिसी को मंजूरी
– शिवपुरी की पंचायत मगरोनी को नगर परिषद का दर्जा दिया गया
– किशोरी बालिका योजना पूरे प्रदेश में लागू होगी, 209 करोड़ होंगे खर्च
– सागर के रहली में उद्यानिकी कॉलेज व खुरई में कृषि कॉलेज खुलेगा
– अन्य पिछड़ा वर्ग में सोंधिया राजपूत जाति को दिया नया क्रमांक
– खेरवा जाति को सूची से विलोपित कर अनुसूचित जनजाति की सूची में शामिल किया
– जिलों में दांडिक कार्यालय की स्थापना का प्रस्ताव रद्द
– भोपाल की सीबीडी परियोजना को लेकर मंत्री समिति की अनुशंसा को भी नहीं मिल पाई मंजूरी
सीएम को दिए पुरस्कार
‘वो कार्पोरेट जगत से हैं, इसलिए उन्हें आशीर्वाद की जरुरत नहीं’
डॉ. नरोत्तम मिश्रा ने प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष कमलनाथ के जनता का आशीर्वाद नहीं लेने के बयान पर कहा कि कमलनाथ लगातार गम भरी बातें कहते आ रहे हैं। कभी कर्मचारियों को धमकी भरे अंदाज में कहते हैं कि दिसंबर के बाद जनवरी भी आएगा, कभी कहते हैं कि जनता के आशीर्वाद की जरूरत नहीं है। दरअसल वो कॉर्पोरेट जगत से आते हैं इसलिए उन्हें जनता के आशीर्वाद की जरूरत नहीं होगी। उन्होंने कहा कि हमें जनता और भगवान दोनों के आशीर्वाद की जरूरत है। मुख्यमंत्री जन आशीर्वाद यात्रा में जहां भी जा रहे हैं वहां जिस तरह से जन समुदाय उमड़ रहा है उससे ये बात साबित हो रही है कि जनता मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान को बहुत स्नेह करती है।
‘पीएम, सीएम के फोटो में बुराई नहीं’
केंद्रीय और राज्य की योजनाओं में मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का फोटो लगाए जाने के सवाल पर उन्होंने कहा कि इसमें कोई बुराई नहीं है। योजना किसने शुरू की जनता को मालूम होना चाहिए। यदि चुनाव आयोग इसके संबंध में कोई निर्देश देता है तो उस पर विचार किया जाएगा। गुना सांसद ज्योतिरादित्य सिंधिया को शिवपुरी में आयोजित होने वाले एक कार्यक्रम में आमंत्रण नहीं दिए जाने के मामले पर उन्होंने कहा कि पिछली बार भी हमने आमंत्रण दिया था पता नहीं वह जनता के बीच जाने से क्यों कतराते हैं।
-
शर्मा कैमिस्ट के संचालक पंकज शर्मा के भ्राताश्री विवेक शर्मा(डब्बू भैया)का देहावसान -
किराना व्यापारी संघ की नई कार्यकारिणी गठित,अतुल सचदेवा अध्यक्ष, मयंक कस्तवार सचिव और संजय बरसैंया बने कोषाध्यक्ष -
हनुमान मंदिर में गणेश प्रतिमा को पानी में फेंकने का आरोप,मंदिर की सामग्री क्षतिग्रस्त किए जाने पर विहिप-बजरंग दल ने थाना प्रभारी को सौंपा ज्ञापन, निष्पक्ष जांच की मांग -
युवा बनें अवसरों के निर्माता, स्वावलंबन की राह पर बढ़ाएं कदम,दिल्ली पब्लिक स्कूल में उद्यमिता सम्मेलन, 300 विद्यार्थियों ने लिया सहभागिता -
राजस्व-जलकर समीक्षा बैठक से गैरहाजिर 22 कर्मियों को नोटिस जारी,बिना सूचना अनुपस्थित रहने पर दो दिवस में मांगा स्पष्टीकरण, संतोषजनक जवाब नहीं मिलने पर होगी कार्रवाई -
कल कटनी पहुंचेगी सेवा संकल्प यात्रा की रूट नंबर-15 की बाइक टोली बडेरा से स्लिमनाबाद तक होगा आत्मीय स्वागत, स्वच्छता, वृक्षारोपण, लाभार्थी संवाद और नशामुक्ति युवा संकल्प कार्यक्रम -
माधव नगर दशहरा कमेटी की कमान सुशील मोटवानी को झूलेलाल मंदिर में हुई बैठक में सर्वसम्मति से अध्यक्ष चुने गए -
माधव नगर दशहरा कमेटी की कमान सुशील मोटवानी को झूलेलाल मंदिर में हुई बैठक में सर्वसम्मति से अध्यक्ष चुने गए -
गणेश प्रतिमा विसर्जन पर्व की व्यवस्थाओं को लेकर निगमायुक्त ने जारी किया आदेश,जुलूस मार्ग से लेकर कृत्रिम विसर्जन कुंडों तक रहेंगी समुचित व्यवस्थाएं,चलित कुंड, स्वच्छता, प्रकाश, पेयजल एवं सुरक्षा पर निगमायुक्त का विशेष फोकस -
सार्वजनिक मार्ग घेरकर दुकानदारी करने वालों पर निगम की एक और बड़ी कार्यवाही,95 अतिक्रमणकारियों को भेजा वैधानिक कार्रवाई का नोटिस,सुगम आवागमन और सफाई व्यवस्था में बाधा डालने वालों पर सख्ती निरंतर जारी -
3000 नशीली नाइट्राजेपाम गोलियों के साथ दो गिरफ्तार, एक फरार माधवनगर पुलिस ने 13,500 रुपये की नशीली दवाएं और बाइक की जब्त -
स्पा सेंटरों पर पुलिस की छापेमारी, 16 युवक-युवतियां मिले नेचरल हाई और आवां स्पा सेंटर में कार्रवाई, अनैतिक सामग्री, टैबलेट व शराब की बोतलें बरामद -
उद्योगपति मदन लाल ग्रोवर पंचतत्व में विलीन गमगीन माहौल में पुत्र रंजन बाबू ग्रोवर ने दी मुखाग्नि, अंतिम विदाई में उमड़ा शहर -
कश्यप जयंती पर धूमधाम से निकला जुलूस, कसौधन समाज ने दिखाई एकजुटता -
MP Weather: मध्य प्रदेश में विदाई से पहले मानसून की मेहरबानी; कटनी-जबलपुर समेत कई जिलों में बारिश का अलर्ट, जानें मौसम का हाल -
कोतवाली पुलिस ने 2018 से फरार स्थायी वारंटी को रेलवे स्टेशन के पास से किया गिरफ्तार -
गणेश उत्सव की धूम: विसर्जन से पहले पंडालों में उमड़ा आस्था का सैलाब,गणेश चौक के पारंपरिक मेले में शनिवार रात हजारों श्रद्धालुओं की भीड़, शहरभर के पंडालों में देर रात तक दर्शन का सिलसिला -
जलकर राहत योजना का लाभ दिलाने सुभाष चौक में लगा विशेष शिविर,निगम कार्यालय का कैश काउंटर शनिवार को भी रहा जारी, रविवार को भी मिलेगी भुगतान सुविधा -
अवैध नल कनेक्शनों पर सख्ती, सर्वे कर वैधीकरण एवं विच्छेदन की कार्रवाई के निगमायुक्त ने दिए निर्देश -
गणेश विसर्जन को लेकर पुलिस ने संभाली सुरक्षा व्यवस्था, एसपी ने घाटों का किया निरीक्षण
