Site icon Yashbharat.com

कार से 20 पेटी अवैध शराब जप्त की गई, 5 युवक कुठला पुलिस की गिरफ्त में

IMG 20250607 WA0039

कार से 20 पेटी अवैध शराब जप्त की गई, 5 युवक कुठला पुलिस की गिरफ्त मे

कटनी- पुलिस अधीक्षक अभिनय विश्वकर्मा द्वारा समाज को नशामुक्त बनाने व अपराधों पर अंकुश लगाने हेतु प्रभावी कार्यवाहियां किए जाने निर्देशित किया गया है । जिनके निर्देश पालन में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक डॉक्टर संतोष डेहरिया, नगर पुलिस अधीक्षक श्रीमती नेहा पच्चीसिया के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी कुठला निरीक्षक राजेन्द्र मिश्र के नेतृत्व में कुठला पुलिस को द 06 के रात्रि में भ्रमण के दौरान मुखबिर से सूचना मिली कि कार क्रमांक DL11CA0527 में भारी मात्रा में अवैध शराब चाका तरफ से पुरैनी तरफ आने की सूचना मिली जिसकी सूचना पर उक्त कार की तलाश नाकाबन्दी की गई तभी उक्त कार पुरैनी के सामने आते दिखे जो पुलिस को देखकर ट्रांसपोर्ट नगर तरफ मुड़ गये जिन्हे पीछा करते हुए घेराबन्दी कर ट्रांसपोर्टनगर में पकड़ा गया जो होण्डा ब्रियो कार क्रमांक DL11CA0527 को पकड़ा गया जिसे चला रहे व्यक्ति एवं उसके साथी से उसका नाम पता पूछने पर चालक द्वारा अपना नाम जगत सिंह पिता राजकुमार सिंह उम्र 22 साल निवासी ग्राम कचौरी थाना शाहनगर हाल चाण्डक चौक कटनी एवं कार में बैठे व्यक्तियों ने अपना नाम अभिषेक ठाकुर पिता रामकिशोर उम्र 20 साल निवासी बधवा टोला थाना रंगनाथनगर, अभय राज पिता अजय राज उम्र 20 साल निवासी नया बस स्टैण्ड थाना कोतवाली कटनी, निक्की उर्फ अभय सिंह पिता सुमेर सिंह उम्र 23 साल निवासी बालाजी नगर थाना कोतवाली कटनी, अनुज वंशकार पिता जुगनू उम्र 18 साल निवासी भट्टा मोहल्ला थाना रंगनाथ नगर का होना बताया तलाशी लेने पर कार के अन्दर गाड़ी के अन्दर कुल 20 कार्टूनों में भरी 1000 पाव देशी एवं लाल प्लेन मसाला शराब कुल 180 लीटर कीमत 1,00,000 रूपये व कार को जप्त कर धारा 34(2) आबकारी एक्ट के तहत कार्यवाही कर आरोपियों को माननीय न्यायालय पेश किया गया जहाँ से आरोपियों को जेल भेज दिया गया है
गिरफ्तार आरोपी – जगत सिंह पिता राजकुमार सिंह उम्र 22 साल निवासी ग्राम कचौरी थाना शाहनगर हाल चाण्डक चौक कटनी
अभिषेक ठाकुर पिता रामकिशोर उम्र 20 साल निवासी बधवा टोला थाना रंगनाथनगर, अभय राज उर्फ अब्बू पिता अजय राज उम्र 20 साल निवासी नया बस स्टैण्ड थाना कोतवाली कटनी
निक्की उर्फ अभय सिंह पिता सुमेर सिंह उम्र 23 साल निवासी बालाजी नगर थाना कोतवाली कटनी,
अनुज वंशकार पिता जुगनू उम्र 18 साल निवासी भट्टा मोहल्ला थाना रंगनाथ नगर जप्ती – 1000 पाव देशी एवं लाल प्लेन मसाला शराब कुल 180 लीटर कीमत 1,00,000 रूपये व होण्डा ब्रियो कार क्रमांक DL11CA0527 कीमत 5,00,000 रुपये, कुल जप्ती 6,00,000 रुपये
आरोपी का पूर्व आपराधिक रिकार्ड – आरोपी अभय राज उर्फ अब्बू पिता अजय राज उम्र 20 साल निवासी नया बस स्टैण्ड थाना कोतवाली कटनी के विरुद्ध थाना कोतवाली जिला कटनी के 3 अपराध पंजीबद्ध है । आरोपी जगत सिंह पिता राजकुमार सिंह उम्र 22 साल निवासी ग्राम कचौरी थाना शाहनगर हाल चाण्डक चौक कटनी के विरुद्ध थाना शाहनगर जिला पन्ना में 1 अपराध पंजीबद्ध है ।
विशेष भूमिकाः- सम्पूर्ण कार्यवाही थाना प्रभारी कुठला निरीक्षक राजेन्द्र मिश्र के नेतृत्व में की गई जिसमें उप निरीक्षक विनोद सिंह, सहायक उप निरीक्षक तीरथ तेकाम, प्रधान आरक्षक रामेश्वर सिंह, अजय यादव, आरक्षक सतेन्द्र सिंह, पुष्पेन्द्र त्रिपाठी, मनोज राजपूत की महत्वपूर्ण भूमिका रही है ।

Exit mobile version