Site icon Yashbharat.com

4th T20 भारत ने रोमांचक मुकाबले में इंग्लैंड को 8 रन से हराया

aa 1120 1616088241

अहमदाबाद। भारत ने आज रोमांचक मुकाबले में इंग्लैंड को 8 रन से हरा कर सीरीज में बने रहने में कामयाबी हासिल कर ली।

शार्दूल ठाकुर ने 17वें ओवर में लगातार दो गेंदों पर स्टोक्स और मोर्गन को आउट किया।

भारत और इंग्लैंड के बीच अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में चौथा टी-20 खेला जा रहा है। टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी कर भारतीय टीम ने 20 ओवर में 8 विकेट पर 185 रन बनाए। जवाब में इंग्लैंड के 7 विकेट गिर चुके हैं। क्रिस जॉर्डन और जोफ्रा आर्चर क्रीज पर हैं। इंग्लैंड को जीत के लिए अब भी 9 रन की जरूरत है।

हार्दिक पंड्या ने सैम करन को बोल्ड किया। वे 3 रन बनाकर आउट हुए। इंग्लैंड के लगातार 2 गेंद पर 2 विकेट गिरे। शार्दूल ठाकुर ने 17वें ओवर की पहली बॉल पर बेन स्टोक्स को आउट किया। वे 23 गेंदों पर 46 रन बनाकर आउट हुए। इसके बाद दूसरी बॉल पर कप्तान इयोन मोर्गन को वॉशिंगटन सुंदर के हाथों कैच कराया। मोर्गन 4 रन बनाकर आउट हुए।

इंग्लैंड की शुरुआत खराब रही, बटलर ने 9 रन बनाए
इंग्लैंड टीम की शुरुआत खराब रही। पिछले मैच के हीरो जोस बटलर 9 रन बनाकर आउट हुए। उन्हें भुवनेश्वर कुमार ने लोकेश राहुल के हाथों कैच कराया। वहीं, डेविड मलान 17 गेंदों पर 14 रन बनाकर आउट हुए। उन्हें लेग स्पिनर राहुल चाहर ने क्लीन बोल्ड किया।

बेयरस्टो और स्टोक्स के बीच 65 रन की पार्टनरशिप
जॉनी बेयरस्टो 25 रन बनाकर आउट हुए। राहुल चाहर ने उन्हें वॉशिंगटन सुंदर के हाथों कैच कराया। उन्होंने स्टोक्स के साथ चौथे विकेट के लिए 36 गेंदों पर 65 रन की पार्टनरशिप की। जेसन रॉय 27 गेंदों पर 40 रन बनाकर आउट हुए। उन्हें हार्दिक ने सूर्यकुमार यादव के हाथों कैच कराया।

जेसन के टी-20 इंटरनेशनल में हजार रन पूरे
जेसन टी-20 इंटरनेशनल में हजार रन बनाने वाले इंग्लैंड के छठे बल्लेबाज बने। टी-20 इंटरनेशनल में उनसे पहले इंग्लैंड के इयोन मोर्गन, जोस बटलर, एलेक्स हेल्स, केविन पीटरसन और जॉनी बेयरस्टो हजार रन बना चुके हैं। जेसन के 42 टी-20 में 1034 रन हैं।

इंग्लैंड के पास रिकॉर्ड बनाने का मौका
अगर इंग्लिश टीम यह मैच जीतती है, तो वह पिछले दो साल में भारत को किसी द्विपक्षीय टी-20 सीरीज में हराने वाली पहली टीम बन जाएगी। भारत को फरवरी, 2019 में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ सीरीज में हार मिली थी। इसके बाद से टीम इंडिया लगातार 6 टी-20 सीरीज से अजेय है। वहीं, टीम इंडिया करीब 2 साल से एक ही टीम के खिलाफ लगातार 2 टी-20 मैच नहीं हारी है। पिछली बार फरवरी, 2019 में ऑस्ट्रेलिया ने भारत को लगातार 2 मैच में हराया था।

रोहित शर्मा, लोकेश राहुल और विराट कोहली फेल रहे
भारतीय ओपनर रोहित शर्मा, लोकेश राहुल और कप्तान विराट कोहली फेल रहे। विराट 1 रन बनाकर आउट हुए। उन्हें आदिल रशीद ने जोस बटलर के हाथों स्टंप कराया। रोहित 12 रन बनाकर जोफ्रा आर्चर की गेंद पर आउट हुए। वहीं, राहुल 17 गेंदों पर 14 रन बनाकर आउट हुए। उन्हें बेन स्टोक्स ने जोफ्रा आर्चर के हाथों कैच कराया।

Exit mobile version