Wednesday, May 13, 2026
Latest:
अंतराष्ट्रीय

45 मिनट तक बाघ समझती रही पुलिस, सोशल मीडिया पर ऐसे उड़ी खिल्ली

एडिनबर्ग। स्कॉटलैंड पुलिस की सोशल मीडिया पर इन दिनों खिल्ली उड़ रह है। वजह बड़ी मजेदार है। हाल ही में स्कॉटलैंड पुलिस के पास किसी का फोन आता है कि उसके फार्म हाउस में एक बाघ घुसकर बैठ गया है। पुलिसवाले घटना की खबर सुनते ही घटनास्थल पर दौड़ पड़ते है। अपने साथ हथियार का पूरा दस्ता लेकर चलते हैं ताकि बाघ किसी को हताहत न कर दे। इसी बीच वाइल्ड लाइफ पार्क की टीम भी मौके पर पहुंच जाती है।

बाघ को घेरने वाली पूरी टीम लगभग 45 मिनट तक खड़ी रहती है कि बाघ कुछ हरकत करे और वे अपनी कार्रवाई शुरू करें। लेकिन कोई हलचल नहीं होती। मुस्तैदी से वहां खड़ी टीम के सामने सच्चाी सामने होती तो वे बगले झांकने लगते हैं। वजह बड़ी मजेदार थी और हंसने-चौंकाने वाली थी। जिस बाघ के लिए पूरी टीम जहां जमा हुई और इतनी देर से जिसे पकड़ने के लिए वे खड़े थे, वास्तव में वह एक खिलौना था। वह बाघ का सॉफ्ट टॉय था जिसे उन्होंने असली समझ लिया था।

जैसे ही फ़ेसबुक पर एक पोस्ट के माध्यम से यह पूरी बात सामने आई, लोग स्कॉटलैंड पुलिस की खिल्ली उड़ाने लगे। इतना ही पुलिस ने इस दौरान यह भी पता किया था कि स्थानीय जू से कहीं कोई बाघ भागा तो नहीं है। वास्तव में एक किसान ने अपने फार्म हाउस में गाय के बाड़े में उस बाघ को देखा था और गलतफहमी में दहशत फैला दी।

Ashutosh shukla

30 वर्षों से निरन्तर सकारात्मक पत्रकारिता, संपादक यशभारत डॉट काम

Leave a Reply