43 साल की सेवा का हुआ सम्मान-जिला चिकित्सालय ने प्रताप सिंह राणा को दी भावभीनी विदाई, स्ट्रेचर ट्रॉली भेंट कर राणा ने पेश की सेवा की नई मिसाल
कटनी। 43 साल की सेवा का हुआ सम्मान-जिला चिकित्सालय ने प्रताप सिंह राणा को दी भावभीनी विदाई, स्ट्रेचर ट्रॉली भेंट कर राणा ने पेश की सेवा की नई मिसाल। जिला चिकित्सालय में बड़े हर्षोल्लास और धूमधाम के साथ श्री प्रताप सिंह राणा का सेवानिवृत्ति विदाई समारोह आयोजित किया गया।
43 साल की सेवा का हुआ सम्मान-जिला चिकित्सालय ने प्रताप सिंह राणा को दी भावभीनी विदाई, स्ट्रेचर ट्रॉली भेंट कर राणा ने पेश की सेवा की नई मिसाल
सिविल सर्जन डॉ. यशवंत वर्मा के सानिध्य में हुए इस कार्यक्रम में 62 वर्ष की अर्द्धवार्षिकी आयु पूर्ण कर 43 वर्षों की सेवाएं देने के बाद श्री राणा को भावभीनी विदाई दी गई।
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. राजसिंह ठाकुर, डॉ. नरेंद्र झामनानी, आर.एस. ठाकुर सहित चिकित्सालय के सभी अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित रहे। मंच संचालन राजेश प्रखर ने किया, जिन्होंने अपनी कविताओं से राणा को बधाइयाँ दीं।
इस अवसर पर डॉ. वर्मा ने साल, श्रीफल एवं स्मृति चिन्ह भेंट कर उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। अस्पताल के विभिन्न चिकित्सकों, नर्सिंग अधिकारियों, कर्मचारी संगठनों के पदाधिकारियों ने भी शुभकामनाएं दीं और मानस रहस्य, सुंदरकांड सहित धार्मिक ग्रंथ भेंट किए।
अपने उद्बोधन में श्री प्रताप सिंह राणा ने अपने लंबे सेवा काल की उपलब्धियों और संघर्षों को साझा किया। उन्होंने कर्मचारियों के हित में किए गए आंदोलनों और नियमितीकरण जैसी मांगों को पूरा कराने की बात कही। राणा ने मरीजों की सुविधा हेतु अपने पुत्र दुर्गेश की स्मृति में जिला चिकित्सालय को एक स्ट्रेचर ट्रॉली भी भेंट की।
समारोह में कई गणमान्य लोग, अधिकारी-कर्मचारी, उनके परिवारजन एवं शुभचिंतक उपस्थित रहे और सभी ने उन्हें दीर्घायु, स्वस्थ एवं सुखी जीवन की शुभकामनाएँ दीं।

