शाम की चाय के साथ आप कुछ न कुछ नया बनाने के बारे में सोचते है। ऐसे में आप शाम की चाय के साथ गर्मा-गर्म भकारवाडी का मजा ले सकते है। इस टेस्टी और क्रिस्पी भकारवाडी के साथ आपकी चाय का टेस्ट और भी बढ़ जाएगा। आइए जानते है इस टेस्टी भकारवाडी को बनाने की रेस्पी।
विधिः
(मसाला स्टफिंग)
1. सबसे पहले स्टफिंग सामग्री को ब्लैंडर में डाल लें।
2. अब इस मसाले को मोटा ब्लैंड करके साइड में रख लें।
(आटे के लिए):
1. एक बाइल में मैदा और बेसन को डालकर उसमें लाल मिर्च, हल्दी पाउडर, नमक और हींग डाल लें। 2. इसके बाद इसमें तेल डाल लें। 3. अब इसमें पानी और तेल डालकर टाइट गूंद लें। 4. इसके बाद इसे 15-20 मिनट तक मेरिनेट होने के लिए रख दें।
(रोलर भाकरवाड़ी):
1. आटे की ढोह में से छोटा गोला लेकर उसे गोल बेल कर उसमें हल्का सा तेल लगा दें। 2. इसमें मसाले को अच्छी तरह फैला कर टाइट रोल कर लें। 3. इसे रोल करने के बाद 2cm तक काट लें। 4. एक पैन में तेल गर्म करके इसे गोल्डन फ्राई करके पेपर में रख दें। 5. आपकी भाकरवाड़ी बन कर तैयार है। अब आप इसे गर्मा-गर्म चाय के साथ एन्जॉय करें।