गाजा ह्यूमैनिटेरियन फंड (जीएचएफ) ने बताया कि दक्षिण गाजा के खान यूनिस में एक वितरण केंद्र के पास 19 लोगों की मौत भगदड़ में कुचले जाने से हुई, जबकि एक व्यक्ति की मौत चाकू से हमला होने के कारण हुई। संगठन ने आरोप लगाया कि हमास द्वारा डर और भ्रम फैलाने के कारण हिंसा भड़की। हालांकि, उसने इस दावे के समर्थन में कोई सबूत नहीं दिया। यह संगठन आमतौर पर अपने वितरण केंद्रो के पास हुई गड़बड़ी को नहीं मानता।
मदद पाने की कोशिश में 850 लोगों की गई जान
संयुक्त राष्ट्र मानवाधिकार कार्यालय और गाजा के स्वास्थ्य मंत्रालय का कहना है कि मई से अब तक करीब 850 फलस्तीनियों की मौत सहायता पाने की कोशिश करते हुए हो चुकी है। इसमें जीएफएच के वितरण स्थलों सहित अन्य केंद्र भी शामिल हैं।
उत्तरी गाजा और खान यूनुस में 41 की मौत
वहीं, इस्राइली हमलों में उत्तरी गाजा में 22 लोगों की मौत हुई, जिनमें 11 बच्चे शामिल हैं। खान यूनुस शहर में 19 अन्य की जान गई। इस्राइली सेना ने कहा कि उसने बीते चौबीस घंटों में गाजा पट्टी में (हमास के) 120 से अधिक ठिकानों को निशाना बनाया है, जिसमें उसकी सुरंगें और हथियार भंडारण केंद्र शामिल हैं। इस्राइल का आरोप लगाता है कि हमास नागरिक इलाकों के बीच में अपने सैन्य ढांचे को छिपाता है।
इस्राइल की दबाव बढ़ाने की रणनीति
गुरुवार को इस्राइली सेना ने एक चौथा गलियारा खोलने की घोषणा की, जो खान यूनुस के बीच से होकर जाता है। यहां इस्राइली सैनिकों ने जमीन पर कब्जा किया है। सेना का कहना है कि यह हमास पर दबाव बनाने की रणनीति है। पहले भी ऐसे संकरे जमीनी गलियारे संघर्षविराम वार्ताओं में बड़ी रुकावट बन चुके हैं, क्योंकि इस्राइल इन गलियारों पर अपनी सैन्य मौजूदगी बनाए रखना चाहता है।
खौफनाक मानवीय संकट का सामना कर रहे फलस्तीनी
खाद्य सुरक्षा विशेषज्ञों का कहना है कि गाजा के 20 लाख से अधिक फलस्तीनी एक खौफनाक मानवीय संकट का सामना कर रहे हैं। सात अक्तूबर 2023 को हमास ने इस्राइल पर हमला किया था, जिसके बाद से 21 महीने से युद्ध जारी है। इस्राइल ने गाजा पर बमबारी और नाकेबंदी की है, जिससे वहां के लोग भुखमरी की कगार पर पहुंच गए हैं।
-
अलीगढ़: जेब में रखा Motorola का फोन अचानक ब्लास्ट, डिलीवरी बॉय झुलसा; इलाज के दौरान चेहरे पर लगाए गए स्टेपलर -
रक्षाबंधन से पहले भिंड में खाद्य सुरक्षा विभाग का छापा: बिना लाइसेंस चल रही नूडल्स फैक्ट्री सील, 4 लाख का माल जब्त -
लिवर को हेल्दी रखने और बॉडी डिटॉक्स करने के आसान तरीके: आयुर्वेदिक एक्सपर्ट डिंपल जांगड़ा के ये 4 टिप्स आएंगे बेहद काम -
मैहर से सीएम मोहन यादव का बड़ा तोहफा: 1.25 करोड़ लाड़ली बहनों के खातों में ट्रांसफर किए ₹2,148 करोड़; रक्षाबंधन शगुन के मिले ₹250 अतिरिक्त -
‘महाकाली’ से तेलुगु सिनेमा में कदम रखेंगे अक्षय खन्ना: ‘शुक्राचार्य’ के रूप में खौफनाक पहला लुक वायरल; 24 अगस्त को आएगी पहली झलक -
‘100% प्योर और नैचुरल’ दावों पर FSSAI की बड़ी स्ट्राइक: डाबर समेत 6 दिग्गज कंपनियों पर गिरी गाज, विज्ञापनों से हटाने पड़े दावे -
Skoda ने भारत में लॉन्च की नई Slavia Facelift: ₹15,000 में बुकिंग शुरू, सेगमेंट में पहली बार मिला रियर सीट मसाज फंक्शन और 8-स्पीड गियरबॉक्स -
क्या ब्लैक कॉफी में नींबू मिलाकर पीने से घटता है वजन? जानिए वायरल ट्रेंड का कड़वा सच और एक्सपर्ट की राय -
IND vs SL: भारत ने गॉल टेस्ट 165 रनों से जीता; 10 विकेट लेने वाले मानव सुथार पर फिदा हुए कप्तान शुभमन गिल, की बड़ी भविष्यवाणी -
ICC Test Rankings: ट्रेविस हेड की बादशाहत खत्म, हैरी ब्रूक बने टेस्ट के नए नंबर-1 बल्लेबाज; जानें गिल और जायसवाल का हाल -
‘होर्मुज पर कब्जे का सपना 7,000 मील दूर’: ट्रम्प के दावे पर भड़का ईरान; रेज़ाई बोले- “फ़ारस की खाड़ी में पोस्ट-अमेरिकन ऑर्डर में आपका स्वागत है” -
Kobra: टॉयलेट सीट के अंदर छिपा बैठा था 7 फीट लंबा जहरीला सांप, 1 घंटे की मशक्कत से रेस्क्यू; वीडियो हुआ वायरल -
iPhone पर ₹35,000 तक की बंपर बचत: Airtel यूजर्स के लिए Croma लाया स्पेशल ऑफर; जानें क्लेम करने का तरीका -
सेंट्रल अफ़्रीकन रिपब्लिक में सोने की खदान ढहने से 30 खनिकों की मौत, कई फंसे; राहत व बचाव कार्य जारी -
Claude AI बनाने वाली कंपनी Anthropic का बड़ा खुलासा: गलत हाथों में घातक साबित हो सकता है AI, रिस्क रिपोर्ट में जताए 4 बड़े खतरे -
“कमरे खाली, कुर्सियां उदास… कब आओगे एम्प्लॉई पास?” ट्रैफिक से तंग आकर IT बॉस ने शेयर की खाली ऑफिस की फोटो -
चंद्र ग्रहण 2026: रक्षाबंधन पर कुंभ राशि में बनेगा ‘ग्रहण योग’, शनि-राहु के प्रभाव से इन 3 राशियों को रहना होगा बेहद सतर्क -
MP TET 2026: सुप्रीम कोर्ट के कड़े आदेश के बाद MP ESB ने जारी की रूलबुक, 1.5 लाख अध्यापकों के लिए परीक्षा पास करना अनिवार्य; क्या खतरे में है नौकरी? -
एफबीआई (FBI) की हिट लिस्ट में गैंगस्टर मेजर सिंह: जग्गू भगवानपुरिया गैंग से कनेक्शन, नशीले पदार्थों और हथियारों की तस्करी का आरोप -
लाड़ली बहनों के लिए आज बड़ा दिन: खातों में आएंगे ₹1750, सीएम मोहन यादव मैहर से सिंगल क्लिक से भेजेंगे राशि
