40 सालों में जानिए अटल जी से जेपी नड्डा तक, कब किसने संभाला भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष का पद?
नई दिल्ली। भारतीय जनता पार्टी (Bharatiya Janata Party) की स्थापना के 40 साल (40th foundation day) पूरे हो गए हैं. 1980 में भाजपा का गठन हुआ था. पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी भाजपा के पहले राष्ट्रीय अध्यक्ष (Party National president) थे. जानिए 40 साल के इस सफर में किन बड़े चेहरों ने पार्टी का अध्यक्ष पद संभाला
1980 से 1986 यानि 6 साल अटल बिहारी वाजपेयी ने भाजपा के पहले राष्ट्रीय अध्यक्ष की कुर्सी संभाली थी
1986 से 1990 यानि अगले चार साल लाल कृष्ण आडवाणी पार्टी के मुखिया बने
1986 से 1990 यानि अगले चार साल लाल कृष्ण आडवाणी पार्टी के मुखिया बने. वो दूसरे राष्ट्रीय अध्यक्ष थे।
मुरली मनोहर जोशी भाजपा के तीसरे राष्ट्रीय अध्यक्ष थे उन्होंने 1991 से 1993 तक पार्टी की कमान संभाली।
लाल कृष्ण आडवाणी दूसरी बार 1993 से 1998 के बीच पांच साल राष्ट्रीय अध्यक्ष रहे।
1998 से 2000 तक कुशाभाऊ ठाकरे ने पार्टी की कमान संभाली थी. वो भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष बनने वाले चौथे नेता थे।
2000 से 2001 तक बंगारू लक्ष्मण के हाथों में पार्टी की कमान सौंपी गई. हालांकि वो एक स्टिंग ऑपरेशन में फंसे और पद से इस्तीफा देना पड़ा था।
के. जनामूर्ति भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष बनने वाले छठवें नेता थे. उन्होंने 2001 से 2002 तक पार्टी की कमान संभाली थी।
वैंकेया नायडू 2002 से 2004 तक पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष रहे थे. आज वो देश के उपराष्ट्रपति हैं।
लाल कृष्ण आडवाणी तीसरी बार 2004 से 2005 तक पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष बने थे।
राजनाथ सिंह ने साल 2005 से 2009 तक पार्टी की कमान संभाली थी. वो लगातार 4 साल इस पद पर रहे थे।
नितिन गडकरी 2010 से 2013 तक पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष रहे थे।
राजनाथ सिंह दूसरी बार 2013 से 2014 के बीच भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष बनाए गए थे।
अमित शाह ने 2014 से 2020 तक पार्टी कमान संभाली थी. वो वर्तमान में देश के गृहमंत्री हैं।
वर्तमान में भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा हैं. उन्होंने औपचारिक तौर पर जनवरी 2020 से पार्टी की कमान संभाली थी.।