Site icon Yashbharat.com

4 लाख के इनामी नक्सली मुन्ना को पुलिस ने किया गिरफ्तार

hathkadi

बालाघाट। बालाघाट पुलिस को बड़ी सफलता मिली है, उन्होंने तांडा दलम के नक्सली मुन्ना वड़कड़े को गिरफ्तार किया है। मुन्ना पर 4 लाख रुपए का इनाम है। इस पर छत्तीसगढ़ के राजनांदगांव में मुखबिर की हत्या और सड़क में विस्फोट के मामले में दो केस दर्ज है।

जानकारी के मुताबिक पुलिस ने उसे देवरबेली भावेके जंगल में घेर लिया था, इसके बाद वह भाग नहीं पाया और उसे पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने एक और नक्सली इंदल को भी गिरफ्तार किया है उस पर 25 हजार रुपए का इनाम घोषित था।

Exit mobile version