37 केन्द्रीय विद्यालयों के 220 स्काउट गाईड छात्रों का परीक्षण शिविर

कटनी। बच्चों के सर्वांगीण विकास के लिए केंद्रीय विद्यालय संगठन समय-समय पर विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन करता है इसी श्रृंखला में केंद्रीय विद्यालय आयुध निर्माणी में जबलपुर संभाग के सभी 50 केंद्रीय विद्यालयों का भारत स्काउट /गाइड के तृतीय सोपान परीक्षण शिविर का आयोजन किया गया। 14 सितंबर से 16 सितंबर तक विद्यालय प्रांगण में ही इस कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा।

विद्यालय प्रबंधन समिति के अध्यक्ष उमेश दास जनरल मैनेजर आयुध निर्माणी कटनी तथा विद्यालय के प्रभारी प्राचार्य विजय कुमार सोनी ने स्काउटिंग के जन्मदाता लार्ड बेडेन पावेल के चित्र पर दीप प्रज्ज्वलन कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया।

विद्यालय की स्काउट /गाइड प्रभारी डॉ चित्रा चतुर्वेदी एएलटी गाइड इस कार्यक्रम की लीडर ऑफ़ द कोर्स की भूमिका निभा रही हैं , जिनके मार्ग दर्शन में यह तीन दिवसीय कार्यक्रम संपन्न किया जाएगा ।

परीक्षण दल के सदस्य के रूप में श्रीमती अर्चना गुप्ता केवी सीएमएम, श्रीमती ममता गुप्ता केवी I एसटीसी एवं सुश्री सेलेस्टीना करकेटा केवी गढ़ा जबलपुर से एवं श्रीमती वर्षा रैकवार केवी एनकेजे कटनी से आई हैं । एलओसी डॉ चित्रा चतुर्वेदी ने बताया कि इस तीन दिवसीय शिविर में स्काउटिंग/ गाइडिंग के प्रवेश, प्रथम, द्वितीय सोपान तक की जानकारी बच्चों को दी जाएगी, फिर मौखिक एवम लिखित परीक्षा का भी आयोजन किया जायेगा ।

गाइडिंग की पुस्तक एपीआरओ भाग तीन के अनुसार निर्धारित पाठ्यक्रम को ही आधार मानकर परीक्षा ली जाएगी ।बच्चों के ठहरने ,रहने की व्यवस्था विद्यालय द्वारा ही की गई है,शिविर में 37 केंद्रीय विद्यालय से 220 गाइड्स ने भाग लिया है।

शिविर को सफल बनाने में मुख्यरूप से प्रदीप शांग्रपवार, जितेन्द्र कुमार तिवारी, अमित सोनी, चट्टान सिंह यादव, तरुण कुमार श्रीवास्तव, ऋषिकेश सिंह, कपिल सिंह ठाकुर, वहीद हुसैन खान,  धीरज चौरसिया, श्रीमती भारती श्रीवास्तव, सुश्री शिवानी, श्रीमती वंदना मिश्रा, श्रीमती सविता बर्मन, श्रीमती सोनिया, सुश्री सुमन बर्मन, राजेश जी ने सहयोग किया। कमलेश कुमार मीणा एवं सुश्री शिवन वंदना मिश्रा ने अनुरक्षक शिक्षक की भूमिका निभाई।

Exit mobile version