Site icon YASHBHARAT.COM

33% महिला आरक्षण की आहट से एमपी कांग्रेस में बढ़ी हलचल: मजबूत महिला चेहरों की कमी से जूझ रही पार्टी ने हर लोकसभा-विधानसभा क्षेत्र से मांगे 5-5 नाम; 71 में से केवल 24 जिलों में ही हैं महिला कांग्रेस अध्यक्ष

jeetu Patwari

33% महिला आरक्षण की आहट से एमपी कांग्रेस में बढ़ी हलचल: मजबूत महिला चेहरों की कमी से जूझ रही पार्टी ने हर लोकसभा-विधानसभा क्षेत्र से मांगे 5-5 नाम; 71 में से केवल 24 जिलों में ही हैं महिला कांग्रेस अध्यक्ष

भोपाल, yashbharat.com। लोकसभा और विधानसभा चुनावों में 33 प्रतिशत महिला आरक्षण लागू होने की चर्चाओं के बीच मध्य प्रदेश कांग्रेस में राजनीतिक सरगर्मी तेज हो गई है। आगामी चुनावों में एक-तिहाई सीटें महिलाओं के लिए आरक्षित होने की संभावना ने प्रदेश कांग्रेस नेतृत्व की चिंता बढ़ा दी है, क्योंकि पार्टी के पास वर्तमान में मजबूत और जिताऊ महिला चेहरों की भारी कमी महसूस की जा रही है।

इसी कमी को दूर करने और भविष्य की चुनावी चुनौती के लिए तैयार होने के उद्देश्य से प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी ने सभी जिलाध्यक्षों को निर्देश जारी किए हैं कि वे प्रत्येक लोकसभा और विधानसभा क्षेत्र से पांच-पांच सक्षम महिलाओं के नाम भेजें, जिन्हें आने वाले समय में चुनावी भागीदारी के लिए तैयार किया जा सके।

संगठन की सुस्त रफ्तार बनी चिंता का सबब

आंकड़ों की जुबानी: पिछले चार चुनावों में महिला उम्मीदवारों का प्रदर्शन

मध्य प्रदेश के पिछले चार विधानसभा चुनावों के आंकड़ों पर नजर डालें तो भाजपा और कांग्रेस, दोनों ही प्रमुख दलों ने कभी भी 15 प्रतिशत से अधिक महिला उम्मीदवार मैदान में नहीं उतारे हैं:

विधानसभा चुनाव वर्ष कांग्रेस (टिकट / जीत) भाजपा (टिकट / जीत) मुख्य राजनीतिक तथ्य
2008 37 महिलाओं को टिकट — कांग्रेस ने अब तक सर्वाधिक 37 महिलाओं को उतारा
2023 30 टिकट / 06 जीत 28 टिकट / 21 जीत जीत के स्ट्राइक रेट में भाजपा कांग्रेस से काफी आगे रही
Exit mobile version