Site icon Yashbharat.com

30 फीट गहरे बोरवेल से निकाली गई बच्ची ने तोड़ा दम, डॉक्टर ने कहा- ऑक्सीजन की कमी के कारण हुई मौत

borewell

Gujarat: 30 फीट गहरे बोरवेल से निकाली गई बच्ची ने तोड़ा दम, डॉक्टर ने कहा- ऑक्सीजन की कमी के कारण मौत हुई। गुजरात के द्वारका जिले में स्थित रण गांव में उस वक्त अफरा-तफरी तब मच गई जब ढाई साल की बच्ची खेलते-खेलते 30 फीट गहरे बोरवेल में जा गिरी, लेकिन भारतीय सेना के जवानों और एनडीआरएफ दल के लोगों ने बड़ी मशक्कत के बाद आखिरकार बच्ची को बाहर निकाल लिया।

हालांकि, डॉक्टर का कहना है कि ऑक्सीजन की कमी के कारण बच्ची ने दम तोड़ दिया। डिप्टी कलेक्टर एचबी भगोरा ने बताया कि रण गांव में दोपहर एक बजे खेलते समय बच्ची बोरवेल में जा गिरी थी। इस दौरान स्थानीय पुलिस की टीम और अग्निशमन कर्मियों की बचाव टीमें मौजूद थी। घटनास्थल पर एक एम्बुलेंस को एक्शन मोड पर रखा गया था।

पीएम रिपोर्ट के बाद साफ होगा मौत का कारण
खंभालिया जनरल अस्पताल के आरएमओ केतन भारती ने बताया कि लड़की को रात करीब 10.15 बजे यहां लाया गया था। वह मृत थी। उसे पर्याप्त ऑक्सीजन नहीं मिल पाई थी, जिस वजह से उसकी मौत हुई थी। हालांकि, असली कारण तो अब पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट आने के बाद ही साफ होगा।

बच्ची को अस्पताल में कराया गया भर्ती
एनडीआरएफ बटालियन वडोदरा के सहायक कमांडेंट प्रवीण कुमार ने कहा कि सेना, नागरिक सुरक्षा, नागरिक पुलिस, फायर ब्रिगेड और एनडीआरएफ ने मिलकर बोरवेल में गिरी लड़की को बचाने के लिए काम किया। बच्ची को सिविल अस्पताल भेजा गया है और वह बेहोशी की हालत में है, डॉक्टर बच्ची का इलाज कर रहे हैं।

ग्रीन कॉरिडोर के जरिए अस्पताल पहुंचाया- नितेश पांडे
द्वारका के एसपी नितेश पांडे ने कहा कि दोपहर एक बजे हमें सूचना मिली कि कल्याणपुर तहसील के रण गांव में एक बच्ची बोरवेल में गिर गई है। स्थानीय प्रशासन की टीम तुरंत मौके पर पहुंची थी। संयुक्त प्रयासों से बच्ची को आठ घंटे के बाद बचाया गया है। हमने बच्ची को ग्रीन कॉरिडोर के जरिए अस्पताल पहुंचाया हैं, एम्बुलेंस की सुचारू आवाजाही के लिए बनाया गया था।

 

Exit mobile version