वन स्टॉप सेंटर से 3 नाबालिग बालिकाएं फरार, खिड़की तोड़कर देर रात भागीं-मचा हड़कंप। शहर के जवाहर नगर स्थित वन स्टॉप सेंटर से रविवार देर रात तीन नाबालिग बालिकाओं के फरार होने का सनसनीखेज मामला सामने आया है। सोमवार सुबह घटना की जानकारी मिलते ही केंद्र प्रबंधन में हड़कंप मच गया। तत्काल सिटी कोतवाली थाना पुलिस को सूचना दी गई, जिसके बाद बालिकाओं की तलाश तेज कर दी गई है।
वन स्टॉप सेंटर से 3 नाबालिग बालिकाएं फरार, खिड़की तोड़कर देर रात भागीं-मचा हड़कंप
खिड़की तोड़कर भागीं बालिकाएं
प्राप्त जानकारी के अनुसार, तीनों बालिकाओं को बाल कल्याण समिति के निर्देश पर अस्थायी रूप से वन स्टॉप सेंटर में रखा गया था। बताया जा रहा है कि जिस डोरमेट्री में वे ठहरी थीं, वहां की पीछे की खिड़की को क्षतिग्रस्त कर वे एक-एक कर बाहर निकलीं और मौके से फरार हो गईं।
अलग-अलग इलाकों की रहने वाली
फरार बालिकाओं में:
एक उत्तर प्रदेश के बिजनौर की रहने वाली
दो सतना जिले के पौराणिक टोला और रामपुर बघेलान क्षेत्र की
बताई जा रही हैं।
सुरक्षा के बावजूद कैसे हुई चूक?
वन स्टॉप सेंटर में सीसीटीवी कैमरे और मुख्य गेट पर सुरक्षा कर्मी तैनात होने के बावजूद यह घटना कई सवाल खड़े कर रही है। आशंका है कि बालिकाएं पीछे के खुले मैदान की ओर से भागीं, जहां निगरानी कमजोर थी।
पुलिस की तलाश जारी
मामले की सूचना मिलते ही पुलिस ने आसपास के इलाकों में सर्च ऑपरेशन शुरू कर दिया है। सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे हैं और संभावित स्थानों पर तलाश जारी है। इतनी सुरक्षा के बावजूद नाबालिग बालिकाएं कैसे फरार हो गईं? क्या यह सुरक्षा में बड़ी चूक है या अंदरूनी लापरवाही?
20 वर्षों से डिजिटल एवं प्रिंट मीडिया की पत्रकारिता में देश-विदेश, फ़िल्म, खेल सहित सामाजिक खबरों की एक्सपर्ट, वर्तमान में यशभारत डॉट कॉम में वरिष्ठ जिला प्रतिनिधि