Site icon Yashbharat.com

मैहर देवी मंदिर के पीछे पहाड़ी पर मिले 3 शव, मृतक सीधी जिले के रहने वाले?

16 06 2024 maihar crime news ss 2024617 01437

मैहर। शारदा देवी जी मंदिर के पीछे जंगल तरफ गई एक महिला ने वहां एक साथ तीन शव होने की सूचना रविवार की शाम पुलिस को दी थी। सूचना पर त्वरित कार्रवाई करते हुए मैहर पुलिस घटना स्थल पर पहुंच गई है। घटना स्थल पर मिले तीनों शवों में से एक शव महिला का है जबकि दो शव पुरुषों के हैं। शव पूर्णतः कंकाल बन चुके हैं,आशंका जताई जा रही है कि शव कई दिन पुराने हैं।

जानकारी के अनुसार मृतक सीधी जिले के रहने वाले हैं। मृतक मां और उसके बेटे बताए जा रहे हैं। फिलहाल मौके पर मैहर एसपी सुधीर अग्रवाल, मैहर थाना प्रभारी अनिमेष द्विवेदी,देवी की चौकी प्रभारी एमके गौतम संजीदगी के साथ जांच में जुटे हैं। पुलिस ने पूरे एरिया को सील कर दिया है और मामले की जांच कर रही है।

मैहर सीएसपी राजीव पाठक ने बताया कि पुलिस मौके पर पहुंची तो पुरुषों के शव पेड़ पर लटक रहे थे जबकि महिला का शव जमीन पर पड़ा था। मृतकों ने ठंड के कपड़े पहन रखे थे। पुरुषों के शव पर जैकेट थी जबकि महिला के शव पर शॉल पड़ी थी। शव भी पूरी तरह नष्ट हो कर कंकाल में तब्दील हो चुके हैं।

पुख्ता तौर पर मृतक कौन हैं और यहां कैसे पहुंचे ? उनकी मौत कैसे हुई ? इस बारे में अभी कोई ठोस जानकारी नहीं मिल पाई है। एसपी सुधीर अग्रवाल और सीएसपी राजीव पाठक भी मौके पर पहुंच गए हैं। फोरेंसिक टीम को भी बुलाया गया है। अंधेरा हो जाने के कारण वहां प्रकाश का इंतजाम भी पुलिस कर्मी कर रहे हैं ताकि जांच और साक्ष्य संकलन का काम अंधेरे के कारण प्रभावित न हो। शवों को मर्चुरी भेजा जा चुका है।

Exit mobile version