Site icon Yashbharat.com

3 साल लिव-इन में रहे पार्टनर ने की दूसरी लड़की से शादी, मंडप के पास रोती लड़की

images 23

भोपाल। उत्तर प्रदेश के कानपुर शहर से करियर बनाने के लिए भोपाल आई एक लड़की को होशंगाबाद के एक लड़के ने इतना अपनापन दिया कि दोनों 3 साल तक लिव इन पार्टनर रहे। दोनों एक ही कंपनी में काम करते थे। बीते रोज युवक ने किसी और से शादी कर ली। लड़की भोपाल से होशंगाबाद मैरिज हॉल तक पहुंच गई। आधे घंटे तक हंगामा चलता रहा। किसी ने उसे युवक से मिलने तक नहीं दिया।

मामला होशंगाबाद के मैरिज गार्डन से सुर्खियों में आया। शायद दूल्हे के घर वालों को पता था कि ऐसा कुछ होने वाला है।
लड़की ने जब मैरिज गार्डन में प्रवेश करने की कोशिश की तो दरवाजा बंद कर दिया गया। उसे धकेल कर वापस जाने के लिए कहा गया।
लड़की लगातार मैरिज गार्डन के बंद दरवाजे पर रोते हुए दूल्हे को पुकारती रही। बार-बार दरवाजे पर धक्का देती रही, लेकिन कोई नतीजा नहीं निकला। करीब आधे घंटे तक यही सब कुछ चलता रहा।
बाद में दूल्हे के परिवार वालों ने पुलिस बुला ली। कोवताली थाने से महिला एसआई श्रद्धा राजपूत और पुलिसकर्मी मैरिज गार्डन पहुंचे। उन्होंने युवती को गाड़ी में बैठाकर हंगामा करने की वजह जानी।
युवती ने कहा कि प्रेमी और वो 3 साल से पति-पत्नी की तरह रह रहे थे। अब बिना बताए चुपके से किसी ओर से शादी कर ली। इसके बाद लड़की को कोतवाली ले जाया गया और वहां से लड़की अपने भाई के साथ रवाना हो गई। श्रद्धा राजपूत, एसआई, कोतवाली थाना होशंगाबाद का कहना है कि युवती कानपुर की रहने वाली है, जो भोपाल में रह रही है। युवक को 3 साल से जानती है। उसने कोई शिकायत नहीं की। इसलिए काेई कार्रवाई नहीं की गई।
Exit mobile version