Site icon Yashbharat.com

28 अप्रैल को कटनी सहित प्रदेश के चार जिलों में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी वर्चुअली करेंगे FM सेवा का शुभारंभ

wp 1682236739544

FM in Katni कटनी सहित प्रदेश के चार जिलों में आकाशवाणी की एफएम सेवा का 28 अप्रैल को प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी वर्चुअली शुभारंभ करेंगे। आकाशवाणी सूत्रों ने यह जानकारी दी।  कटनी में लंबे समय से FM की मांग होती रही । क्षेत्रीय सांसद एवं भाजपा प्रदेशाध्यक्ष ने कटनी की इस मांग को लेकर सूचना प्रसारण मंत्रालय से लगातार संपर्क किया जिसके बाद अब वो घड़ी आ गई जब कटनी में भी एफएम लोग सुन सकेंगे। कटनी की इस मांग को लेकर जिला रेडियो श्रोता संघ तो करीब 2 दशक से सक्रिय है।

प्रसारण सेवा के दायित्वों का बाखूबी से निर्वहन करने वाले आकाशवाणी का एफ एम सेवा का लगातार विस्तार हो रहा है। अब आगामी 28 अप्रैल से कटनी पन्ना दमोह नरसिहपुर और सिवनी में आकाशवाणी की एफ एम सेवा शुरू होने वाली है। इस सेवा का शुभारंभ प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी 28 अप्रैल को सुबह 11 बजे वर्चुअली करेंगे।

इस सेवा के शुरू हो जाने से इन पांचो जिलों के आकाशवाणी के एफ एम सेवा प्रेमियों को विविध भारती के कार्यक्रम भोपाल आकाशवाणी के कार्यक्रम प्रादेशिक एवं राष्ट्रीय समाचार और प्रधानमंत्री जी के मन की बात कार्यक्रम का निर्वाध लाभ ले सकेंगे। इन आकाशवाणी केन्द्र के एफ एम सेवा के लिए 100 वाट का एफ एम लगाया गया है। जो जबलपुर कलस्टर के अंतर्गत आते हैं।

कटनी मे आकाशवाणी की एफ एम सेवा की लंबे समय से मांग की जा रही थी। अब प्रधानमंत्री जी द्वारा इसका शुभारंभ होने से आम नागरिकों में काफी उत्साह देखा जा रहा है।

Exit mobile version