कटनी जिले की प्रशासनिक खबरें:=प्रदूषण नियमों के उल्लंघन पर श्री जय जगदम्बे दाल मिल बंद करने के निर्देश, प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के क्षेत्रीय अधिकारी ने जारी किया आदेश
कटनी(YASH BHARAT.COM)। प्रदूषण नियमों का उल्ल्घंन करने वाले औद्योगिक संस्थानों और फर्मों के विरूद्ध कड़ी कार्यवाही करने के कलेक्टर आशीष तिवारी द्वारा दिये गये निर्देश के पालन में प्रदूषण नियमों के उल्लंघन पर झिंझरी स्थित मेसर्स श्री जय जगदम्बे दाल मिल को तत्काल प्रभाव से बंद करने के निर्देश दिये गये हैं। 

प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के क्षेत्रीय अधिकारी सुधांश तिवारी ने बताया कि सीएम हेल्पलाइन के माध्यम से मेसर्स जय जगदंबे दाल मिल से हो रहे प्रदूषण के संबंध में शिकायत की गई थी। जिस पर सीएम हेल्पालाईन प्रभारी द्वारा 22 जनवरी 2026 को मेसर्स श्री जय जगदम्बे दाल मिल का निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान यह पाया गया कि दाल मिल प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड की स्थापना सम्मति प्राप्त किये बिना संचालित है। नियमानुसार प्रत्येक उद्योग को उत्पादन करने हेतु नियमानुसार बोर्ड से वायु अधिनियम 1981 एवं जल अधिनियम 1974 के अन्तर्गत बोर्ड से सम्मति तथा प्राप्त सम्मति का अद्यतन नवीनीकरण कराया जाना अनिवार्य है। दाल मिल में नियम प्रावधान अनुसार आवश्यक प्रदूषण नियंत्रण व्यवस्था का अभाव है, तथा फलस्वरूप आसपास के क्षेत्र में वायु प्रदूषण की स्थिति निर्मित होती है। यह कृत्य पर्यावरणीय अधिनियमों में दिये गये प्रावधानों का उल्लंघन है। उद्योग में उत्पादन प्रारंभ करने के पूर्व नियमानुसार आवश्यक प्रदूषण नियंत्रण की व्यवस्था की स्थापना एवं स्थापित प्रदूषण नियंत्रण व्यवस्था का नियमित संचालन संधारण किया जाना अनिवार्य है। उपरोक्त कृत्यों के आधार पर जय जगदम्बे दाल मिल को दोषी पाये जाने पर क्षेत्रीय अधिकारी श्री तिवारी ने वायु प्रदूषण निवारण एवं नियंत्रण अधिनियम 1981 की धारा 31 क के अन्तर्गत मेसर्स श्री जय जगदम्बे दाल मिल के संचालक जितेन्द्र राय पंजवानी को दाल मिल का संचालन तत्काल प्रभाव से बंद करने के निर्देश दिये हैं। अन्यथा कि स्थिति में वायु अधिनियम की धारा 37 (1) के अन्तर्गत कार्यवाही की जावेगी, जिसकी समस्त जिम्मेदारी संचालक की होगी। साथ ही मप्र पूर्व क्षेत्र विद्युत वितरण कम्पनी लिमिटेड कटनी के अधीक्षण यंत्री को वायु अधिनियम की धारा 31-क में प्राप्त शक्तियों का प्रयोग करते हुए मिल को प्रदायित विद्युत कनेक्शन विच्छेदन करने के निर्देश दिये हैं।

रीठी में आयोजित जनसुनवाई में कलेक्टर ने सुनीं 111 ग्रामीणों की समस्याएं, अधिकारियों को दिए त्वरित निराकरण के निर्देश
कटनी। विकासखंड रीठी में मंगलवार को आयोजित जनसुनवाई कई ग्रामीणों के लिए वरदान बन गई। यहां पहुंचे ग्रामीणों की समस्याओं का संवेदनशील कलेक्टर आशीष तिवारी की मौजूदगी और निर्देश की वजह से त्वरित निराकरण हुआ। 
जनसुनवाई में यहां 111 ग्रामीण पहुंचे, कलेक्टर श्री तिवारी ने सभी की समस्याओं को धैर्य पूर्वक सुना और संबंधित विभाग के अधिकारियों को निराकरण के निर्देश दिए।
बुधवार को करायें सीमांकन
कलेक्टर श्री तिवारी को रीठी निवासी जय कुमार जैन ने आवेदन देकर बताया कि आवेदन करने के बाद भी उनकी ग्राम खाम्ह स्थित भूमि का सीमांकन नहीं किया जा रहा है। इस पर कलेक्टर ने तहसीलदार रीठी को निर्देशित किया कि बुधवार 28 जनवरी को सीमांकन कराना सुनिश्चित करें। 
इसी प्रकार ग्राम खरखरी नंबर 2 निवासी सियाराम यादव की भूमि का सीमांकन नहीं करने पर पटवारी अनूप दास को कारण बताओ नोटिस जारी करने के निर्देश दिए।
बुधवार को ही करें नामांतरण
जनसुनवाई में पहुंचे ग्राम मझगवा निवासी संतराम राजभर ने कलेक्टर श्री तिवारी को अवगत कराया कि उनके द्वारा खरीदी गई ग्राम हथकुरी स्थित खसरा नंबर 511 रकवा 0.1 हेक्टेयर की भूमि का नामांतरण दर्ज नहीं हुआ है। जिस पर कलेक्टर ने नायब तहसीलदार बिलहरी को बुधवार 28 जनवरी की शाम तक हर हाल में खसरा में नामांतरण दर्ज कराने के सख्त निर्देश दिए। ग्राम बिलहरी निवासी सुनील साहू ने नामांतरण नहीं करने की बात कलेक्टर श्री तिवारी को बताईं, जिस पर कलेक्टर ने नाराजगी जाहिर करते हुए पटवारी सचिन श्रीवास्तव को कारण बताओ नोटिस जारी करने और नायब तहसीलदार से स्पष्टीकरण तलब करने की हिदायत दी।
कलेक्टर ने मौके पर दिलवाई नकल, हीलाहवाली पर लिपिक की रूकी वेतन वृद्धि
रीठी में आयोजित जनसुनवाई में पहुंचे ग्राम करहिया नंबर एक निवासी हीरालाल चौधरी 6 जमीनों की अलग-अलग खसरा नंबरों की नकल के लिए कई दिनों से परेशान थे। इस पर संवेदनशील कलेक्टर श्री तिवारी ने जनसुनवाई में ही हीरालाल को नकल की प्रति दिलवाई। कलेक्टर ने नकल देने में हीलाहवाली करने वाले रीठी तहसील के लिपिक अर्जुन भूमिया सहायक ग्रेड-3 रीडर की एक वेतन वृद्धि असंचयी प्रभाव से रोकने का जनसुनवाई में ही आदेश जारी कर दिया और तहसीलदार रीठी को कारण बताओ नोटिस जारी करने के निर्देश दिए।
सफाई कर्मी को तत्काल दें मानदेय
जनसुनवाई में पहुंचे ग्राम मुहास निवासी अरविंद कुमार नहर और संदीप ने कलेक्टर श्री तिवारी को अवगत कराया कि वे संकट मोचन धाम हनुमान मंदिर मुहास में सफाई कर्मी के रूप में कार्य कर रहे थे। उन्हें मार्च 2025 से दिसंबर 2025 तक का मानदेय नहीं मिला। जिस पर कलेक्टर श्री तिवारी ने एसडीएम कटनी प्रमोद कुमार चतुर्वेदी को मानदेय भुगतान की राशि प्रदान करने निर्देशित किया।
कलेक्टर ने रीठी के निर्माणाधीन आईटीआई भवन का किया औचक निरीक्षण, समय-सीमा में गुणवत्तापूर्ण भवन निर्माण के दिये निर्देश, दीमक रोधी ट्रीटमेंट कराने अधिकारियों को दी हिदायतकटनी। कलेक्टर आशीष तिवारी ने मंगलवार को जिले के विकासखंड रीठी में 12 करोड़ 63 लाख रूपये की लागत से निर्माणाधीन औद्योगिक प्रशिक्षण संस्था (आईटीआई) के भवन का औचक निरीक्षण किया और गुणवत्तापूर्ण ढंग से समय-सीमा में निर्माण कार्य पूर्ण कराया जाना सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। इस मौके पर जिला पंचायत सीईओ हरसिमरनप्रीत कौर भी मौजूद रही। 
कलेक्टर श्री तिवारी ने रीठी के ममार गांव से निकलने वाली केन नदी के तट पर बन रहे आईटीआई भवन के समूचे परिसर और निर्माणाधीन भवन के भूतल और प्रथम तल के कक्षों, हॉल तथा वर्कशेड आवास और हॉस्टल्स का निरीक्षण किया और निर्देशित किया कि भवन को सुपुर्द करने के पहले दीमकरोधी पेस्ट कंट्रोल करायें ताकि भविष्य में दीमकों से भी भवन सुरक्षित रहे। मौके पर मौजूद रहे शासकीय आईटीआई रीठी के प्राचार्य शरद कुमार पाण्डेय और परियोजना क्रियान्वयन इकाई के कार्यपालन यंत्री ने कलेक्टर श्री तिवारी को निर्माणाधीन भवन की ड्राइंग डिजाइन शीट का भी अवलोकन कराया। बताया गया कि इस निर्माणाधीन आईटीआई के मुख्य भवन में 6 ट्रेड संचालित होंगे। साथ ही परिसर में 60-60 सीटर के दो छात्रावास क्रमश: बालक व बालिका छात्रावास भी यहां संचालित होंगे। इसके अलावा प्राचार्य सहित स्टाफ के रूकने के लिये निर्माणाधीन भवन परिसर में ही कुल 7 आवासीय क्वार्टर भी बनाये जा रहे हैं। निर्माणाधीन आईटीआई की निर्माण एजेंसी परियोजना क्रियान्वयन इकाई है। निरीक्षण के दौरान तहसीलदार रीठी संदीप सिंह ठाकुर, नायब तहसीलदार खगेश भलावी सहित अन्य अधिकारी और कर्मचारी मौजूद रहे।
राष्ट्रीय मतदाता दिवस पर माय भारत, माय वोट नारे के साथ आयोजित हुई पदयात्रा
कटनी। राष्ट्रीय मतदाता दिवस के अवसर पर मेरा युवा भारत केन्द्र कटनी में जागरूकता रैली का आयोजन किया गया। जिला युवा अधिकारी श्रीमती कीर्तिका कुहर की अगुवाई में माता दुर्गा मंदिर, राय कॉलोनी से माधवनगर गेट तक माई भारत, माई वोट के सन्देश के साथ मेरा युवा भारत से जुड़े युवक-युवतियों द्वारा बैनर एवं तख्ती के माध्यम से नारे लगाते हुए मतदाता जागरूकता रैली निकली गई। 
कार्यक्रम की शुरुआत में महात्मा गांधी के छायाचित्र पर माल्यार्पण कर बीवायएम जिलाध्यक्ष कटनी मृदुल मिश्रा एवं काउंसलर आर के सोनी, सुभद्रा सोनी और साधना त्रिपाठी ने रैली को हरी झंडी दिखा कर रैली की शुरुआत की। कार्यक्रम में श्री मिश्रा ने उपस्थित युवाओं को मतदाता जागरूकता की शपथ दिलाई। साथ ही उपस्थित नए मतदाताओं को माई भारत मतदाता बैच लगा कर एवं माई भारत कैप लगा कर अतिथियों द्वारा मतदान हेतु प्रेरित किया गया। पदयात्रा रैली में लगभग 200 युवाओं की सहभागिता रही। पदयात्रा के सफल आयोजन हेतु पुलिस प्रशासन का सहयोग रहा।
ग्रामोदय से अभ्युदय अभियान अंतर्गत ग्राम उत्सव का आयोजन, रामायण पाठ व मतदाता जागरूकता कार्यक्रम संपन्नकटनी। म.प्र.जन अभियान परिषद विकासखंड बहोरीबंद और ग्राम विकास प्रस्फुटन समिति राजा सलैया द्वारा ग्रामोदय से अभ्युदय मध्य प्रदेश अभियान के अंतर्गत अग्रवालेश्वर धाम (बावड़ी) परिसर में ग्राम उत्सव का आयोजन किया गया। 
कार्यक्रम में रामायण पाठ के साथ मतदाता जागरूकता कार्यक्रम आयोजित हुआ, जिसमें उपस्थित ग्रामीणों को मतदाता दिवस की शपथ दिलाई गई। कार्यक्रम के दौरान लोकतांत्रिक मूल्यों, सामाजिक समरसता एवं नैतिक संस्कारों को मजबूत करने का भी संदेश दिया गया। यह कार्यक्रम महिला रामायण मंडली राजा सलैया के सहयोग से संपन्न हुआ। कार्यक्रम का संचालन प्रस्फुटन समिति अध्यक्ष अनिल रैकवार एवं सचिव नेहा अग्रवाल ने किया। कार्यक्रम में मध्य प्रदेश जन अभियान परिषद के ब्लॉक समन्वयक अरविंद शाह, कोदूलाल, नवांकुर संस्था मढिय़ा पटना से धनीराम लोधी, ग्राम अगौध से रवि अग्रवाल, दिनेश कुमार एवं सोहनलाल उपस्थित रहे। कार्यक्रम में ग्राम की महिलाओं की सक्रिय सहभागिता रही। जनप्रतिनिधियों में सरपंच मीरा बाई खंगार सहित नर्मदा बाई दुबे, अनिता, पिंकी, सपना, रानी, रोशनी, वंदना, संतोष रानी, कमला बाई, मीरा अग्रवाल, शिखा, शालनी, स्वेता, तारा बाई सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण उपस्थित रहे।
शासकीय महाविद्यालय बरही में मनाया गया 77वां गणतंत्र दिवस, उत्कृष्ट कार्य करने वाले स्वयंसेवकों एवं विजेता प्रतिभागियों को किया गया सम्मानित
कटनी। शासकीय महाविद्यालय बरही में 77वें गणतंत्र दिवस के अवसर पर भव्य कार्यक्रम का आयोजन हुआ। कार्यक्रम के प्रथम चरण में महाविद्यालय के गांधी उद्यान में प्राचार्य डॉ. आर.के.त्रिपाठी, प्राध्यापको एवं विद्यार्थियों द्वारा महात्मा गांधी की प्रतिमा में माल्यार्पण एवं पुष्प अर्पित किये गये। तत्पश्चात प्राचार्य द्वारा राष्ट्रध्वज फहराया गया। साथ ही कार्यक्रम में उपस्थित शिक्षकों, विद्यार्थियों एवं गणमान्य नागरिको द्वारा राष्ट्र गान गायन के पश्चात राष्ट्र ध्वज को सलामी दी गई। कार्यक्रम के अगले चरण की शुरुआत महाविद्यालय परिसर में विद्या की देवी मां सरस्वती एवं भारत माता की प्रतिमा एवं चित्र के समक्ष दीप प्रज्ज्वलन एवं पुष्प अर्पित कर की गई।
जिसके पश्चात सौरभ तिवारी के निर्देशन में विद्यार्थियों द्वारा विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रमों नृत्य, गायन, नाटक, भाषण आदि की मनमोहक प्रस्तुतियां दी गई। साथ ही योग प्रशिक्षक दीपक मिश्रा के मार्गदर्शन में प्रदर्शित योग क्रियाओं ने उपस्थित सभी दर्शको को रोमांचित कर दिया। कार्यक्रम के अगले चरण में कार्यक्रम अधिकारी डॉ. अरविंद सिंह के नेतृत्व में राष्ट्रीय सेवा योजना, रेड रिबन क्लब, पर्यावरण शिक्षण कार्यक्रम एवं अन्य गतिविधियों के माध्यम से वर्ष भर संचालित होने वाले विभिन्न कार्यक्रमो में विश्वविद्यालय, जिला के साथ संस्था स्तर पर उत्कृष्ठ कार्य करने वाले स्वयंसेवकों एवं विभिन्न प्रतियोगिताओं में विजेता प्रतिभागियों को प्राचार्य डॉ.आर.के.त्रिपाठी एवं अतिथियों द्वारा प्रशस्ति पत्र, मेडल एवं स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम का संचालन सांस्कृतिक प्रभारी सौरभ तिवारी एवं आभार प्रदर्शन सुनील कुमार कहार द्वारा किया गया। कार्यक्रम में नगर परिषद बरही के अध्यक्ष पीयूष अग्रवाल, पार्षद संतोष द्विवेदी, प्रवीण त्रिवेदी, पी डी ताम्रकार, संजय बिलौहा, नन्द कुमार गुप्ता, नवल चतुर्वेदी, रमेश तिवारी, ए.पी.श्रीवास्तव, रजनीश नामदेव, ज्योति उपाध्याय, शालिनी सोनी, आभा तिवारी, ममता सोनी, रानू सोनी एवं प्राचार्य डॉ.आर.के.त्रिपाठी, डॉ.अरविंद सिंह, मनोज चौधरी, सौरभ तिवारी, अब्दुल बारी, सुनील कुमार कहार, डॉ.सुनीता सिंह, डॉ रूपा शर्मा, पवन दुबे, सौरभ सिंह, रावेंद्र साकेत, कैश अंसारी, पुष्पलता विश्वकर्मा, दीपक मिश्रा, संतोषी तिवारी, डॉ.चंद्रभान लोहार, आशीष तिवारी, अजय सेन, शंकर सिंह, गणेश प्रजापति सहित स्टॉफ के अन्य सदस्य, रासेयो स्वयंसेवक एवं विद्यार्थी उपस्थिति रहे।
जनसुनवाई में मिली शिकायत पर कलेक्टर ने की सख्त कार्यवाही, कर्तव्यों के प्रति लापरवाही पर तहसीलदार के रीडर की रोकी वेतन वृद्धि
कटनी। आमजनता की समस्याओं के निराकरण के प्रति उदासीनता बरतने और आदेश का नकल प्रति नहीं देने पर मंगलवार को कलेक्टर आशीष तिवारी ने रीठी में आयोजित जनसुनवाई में मौके पर ही तहसीलदार रीठी के रीडर अर्जुन भुमिया सहायक ग्रेड-3 की एक वेतन वृद्धि असंचयी प्रभाव से रोकने का आदेश जारी कर दिया। तहसील रीठी के ग्राम करहिया निवासी हीरालाल पिता भदैया चौधरी ने आदेश की नकल हेतु तहसील कार्यालय में आवेदन दिया था। जिसकी नकल देने की अंतिम तिथि 12 जनवरी 2026 थी। किन्तु निर्धारित तिथि व्यतीत होने के बाद भी हीरालाल को आदेश की नकल प्राप्त नहीं हुई। जिससे व्यथित होकर हीरालाल ने मंगलवार को तहसील कार्यालय रीठी में आयोजित जनसुनवाई में कलेक्टर श्री तिवारी के समक्ष नकल प्राप्त न होने संबंधी आवेदन प्रस्तुत किया। इस पर कलेक्टर श्री तिवारी ने तहसील कार्यालय रीठी में पदस्थ अर्जुन भुमिया, सहायक ग्रेड-3 (रीडर) के द्वारा हीरालाल अभ्यावेदन पर कार्यवाही न करने एंव पदीय दायित्वों एवं कर्तव्यों के अनुरूप कार्य न किया जाकर लापरवाही एवं उदासीनता बरते जाने के फलस्वरूप, मप्र सिविल सेवा(वर्गीकरण नियंत्रण तथा अपील) नियम 1966 के नियम 10 में वर्णित प्रावधानों के तहत एक वेतन वृद्धि असंचयी प्रभाव से रोकने का आदेश दिया। यह आदेश तत्काल प्रभावशील हो गया है।
कलेक्टर को दिया धन्यवाद
कलेक्टर श्री तिवारी ने जनसुनवाई के दौरान ही हीरालाल चौधरी को मौके पर वांछित नकल की प्रति दिलवाया। नकल मिलने की खुशी में प्रफुल्लित हीरालाल ने इसके लिये कलेक्टर के प्रति धन्यवाद ज्ञापित किया।
नगर निगम द्वारा वार्ड स्तरीय जल सुनवाई का किया गया आयोजन, नागरिकों से संवाद कर उनके समक्ष ही 57 जल नमूनों का किया गया परीक्षण, शुद्ध पेयजल आपूर्ति सुनिश्चित करानें साफ.-सफाई एवं जल गुणवत्ता परीक्षण का कार्य निरंतर जारीकटनी। राज्य शासन एवं निगमायुक्त श्रीमती हरसिमरन प्रीत कौर के निर्देशानुसार नागरिकों की पेयजल संबंधी समस्याओं के निराकरण हेतु मंगलवार 27 जनवरी को संपूर्ण नगर में वार्ड स्तरीय जल सुनवाई का आयोजन किया गया है। जल सुनवाई के दौरान गठित वार्ड स्तरीय कर्मचारियों द्वारा अपने-अपने क्षेत्र के निर्धारित स्थलों पर उपस्थित रहकर नागरिकों से आवेदन प्राप्त किए गए। 
इस दौरान उपस्थित आम नगारिकों से पेयजल व्यवस्था के संबंध में फीडबैक भी लिया जाकर पेयजल से जुड़ी समस्याओं के त्वरित समाधान हेतु आवश्यक कार्यवाही की गई। कार्यपालन यंत्री सुधीर मिश्रा जल प्रदाय ने बताया कि वार्ड स्तरीय जनसुनवाई के दौरान 13 नागरिकों द्वारा उपस्थित होकर अपनी समस्याओं एवं मांग संबंधी आवेदन प्रस्तुत किए गए। वहीं जल नमूनों की जांच कराने हेतु पहुंचे 57 नागरिकों के नमूनों की उनके समक्ष ही जांच कराकर परीक्षण रिपोर्ट से संबंधित नागरिकों को अवगत कराया गया। इस दौरान बाबू जगजीवन राम वार्ड मे आयोजित जल सुनवाई के दौरान एनकेजे स्कूल के छात्रों को भी जल परीक्षण की जानकारी एवं शुद्ध जल की पहचान के विभिन्न तरीकों की जानकारी प्रदान की गई। नागरिकों को शुद्ध एवं सुरक्षित पेयजल उपलब्ध कराने के उद्देश्य से निगम प्रशासन द्वारा व्यापक स्तर पर पेयजल स्रोतों की सफाई एवं गुणवत्ता जांच का कार्य तेजी से किया जा रहा है। इस अभियान के अंतर्गत नगर निगम सीमा में पेयजल स्रोतों की नियमित साफ.-सफाई के साथ-साथ घर-घर जाकर पानी के नमूने लिए जा रहे हैं तथा आम नागरिकों को पेयजल की स्वच्छता एवं संरक्षण के प्रति जागरूक किया जा रहा है। अभियान के तहत जिले में स्थित पानी की टंकियों, ओवरहेड टैंक, ट्यूबवैलों आदि की विधिवत सफाई भी करवाई जा रही है। इसके साथ ही विभिन्न वार्डों से संग्रहित पेयजल के सैंपल एकत्र कर उनकी वैज्ञानिक पद्धति से जांच की जा रही है ताकि पानी की गुणवत्ता सुनिश्चित की जा सके। निगम प्रशासन द्वारा पानी के नमूनों की जांच का कार्य भी निरंतर जारी है। जांच रिपोर्ट के आधार पर संबंधित अधिकारियों एवं कर्मचारियों को विस्तृत जानकारी प्रदान की जा रही है। इसमें पानी में मौजूद तत्वों की मात्रा, किसी तत्व की कमी या अधिकता तथा जल गुणवत्ता से जुड़े अन्य तकनीकी पहलुओं की जानकारी दी जा रही है, जिससे समय रहते आवश्यक सुधारात्मक कार्य किए जा सकें और नागरिकों को शुद्ध व स्वच्छ पेयजल उपलब्ध हो सके।
शासकीय कन्या महाविद्यालय की छात्राओं को दिया गया जैविक खेती का प्रशिक्षण
कटनी। शासकीय कन्या महाविद्यालय कटनी में प्राचार्य डॉ चित्रा प्रभात के मार्गदर्शन एवं इको क्लब प्रभारी डॉ रीना मिश्रा के नेतृत्व में पर्यावरण संरक्षण हेतु एक प्रेरणादायी व्याख्यान का आयोजन किया गया। 
कार्यक्रम में मुख्य वक्ता के रूप में जैविक कृषि विशेषज्ञ रामसुख दुबे ने छात्राओं को जैविक खाद, जैविक कीटनाशक, जीरो बजट फार्मिंग तथा पर्यावरण संरक्षण से जुड़े अन्य महत्वपूर्ण विषयों पर विस्तृत जानकारी प्रदान की। श्री दुबे ने छात्राओं को घर पर ही जैविक खाद बनाने की पूरी प्रक्रिया समझाई। उन्होंने घरेलू कचरे, पशुओं के गोबर-मूत्र तथा पौधों की पत्तियों से जैविक खाद और प्राकृतिक कीटनाशक तैयार करने की सरल, कम लागत वाली विधियों को विस्तार से बताया। छात्राओं को अपने घरों में इस कार्य को अपनाने तथा रासायनिक उर्वरकों-कीटनाशकों के स्थान पर जैविक विकल्पों का उपयोग करने के लिए प्रेरित किया गया। महाविद्यालय की अधिकांश छात्राएं ग्रामीण पृष्ठभूमि से हैं, जहां कृषि मुख्य व्यवसाय है। अत: वे अपने परिवारों में जैविक खेती अपनाकर पर्यावरण संरक्षण में प्रत्यक्ष योगदान दे सकती हैं। प्राचार्य डॉ चित्रा प्रभात ने संबोधन में कहा कि पर्यावरण संरक्षण हम सभी का सामूहिक दायित्व है। युवा पीढ़ी जब इस दिशा में सक्रिय होगी तो आने वाली पीढिय़ों के लिए सुरक्षित पर्यावरण सुनिश्चित होगा। उन्होंने सभी छात्राओं को इस कार्य में भागीदारी के लिए उत्साहित किया। कार्यक्रम के समापन पर डॉ रीना मिश्रा ने आभार व्यक्त किया। सफल आयोजन में वनस्पति शास्त्र विभाग के डॉ आशुतोष नारायण द्विवेदी, श्रीमती आरती वर्मा, श्रीमती सुषमा वर्मा एवं श्रीमती मीनाक्षी वर्मा का विशेष योगदान रहा। यह व्याख्यान छात्राओं में पर्यावरण जागरूकता एवं व्यावहारिक जैविक कृषि को बढ़ावा देने की दिशा में महत्वपूर्ण सिद्ध हुआ।
Related Articles
-
Historic Moment: राजगढ़-कुरावर के लिए ऐतिहासिक दिन-120 KM/H की तूफानी रफ्तार से दौड़ी ‘सपनों की रेल’, श्यामपुर-कुरावर ट्रैक को कमिश्नर की हरी झंडी – yashbharat.com -
Akhilesh Yadav Target BJP: 2027 हारे तो चंबल चले जाएंगे…- अखिलेश यादव का BJP पर अब तक का सबसे बड़ा हमला; कमजोर विदेश नीति से लेकर गांजे तक पर घेरा -
PM Swanidhi Yojana MP: देश भर में चमका मध्य प्रदेश-क्रेडिट कार्ड आवेदन संग्रहण में MP को मिला देश में दूसरा स्थान; स्ट्रीट वेंडर्स को तीसरी किश्त के साथ मिलेगी क्रेडिट कार्ड की सौगात -
D2M Technology: इंटरनेट का खर्चा खत्म-भारत में बन रहा दुनिया का पहला ऐसा फोन, जिसमें बिना डेटा/Wi-Fi के चलेगा बिल्कुल फ्री ‘लाइव टीवी’ -
Narsinghpur Police: ऑनलाइन ट्रेडिंग के नाम पर 10 लाख ठगने वाले नागपुर के 2 शातिर अरेस्ट, पीड़ित की पूरी रकम कराई वापस -
Masood Ka Murder: गोलकुंडा में यूट्यूबर ‘मसूद चांदी’ की घर में घुसकर बेरहमी से हत्या; साले ने दोस्तों संग मिलकर खंजर और लोहे की रॉड से उतारा मौत के घाट -
TMC बागी सांसद सयानी घोष का फैशन सेंस वायरल, साड़ी के साथ सनग्लासेस और टोट बैग कैरी कर सोशल मीडिया पर मचाया तहलका -
Weight Loss Tips: जिम की महंगी फीस छोड़िए-रसोई में रखी ये 3 चीजें पिघला देंगी पेट, जांघ और कमर की जिद्दी चर्बी; जानें जादुई हर्बल टी बनाने का तरीका -
रांझी में पुलिस का शौर्य: जबलपुर विसबल परेड ग्राउंड पर दिखा पराक्रम, 11 महीने की कठिन ट्रेनिंग पूरी कर देश सेवा में शामिल हुए 221 रक्षक; भोपाल के दीपकांत बने बेस्ट कैडेट -
Mid Day Meal Rules: सरकारी स्कूलों में मिड-डे मील का नया नियम: बच्चों को खाना देने से 30 मिनट पहले चखेंगे शिक्षक, रसोइयों को मिली सख्त ट्रेनिंग -
Meta Global Outage: सोशल मीडिया पर महा-संकट-Facebook और Instagram के सर्वर अचानक ठप्प; खुद-ब-खुद लॉग-आउट हो रहे अकाउंट्स, ‘एक्स’ पर मीम्स की बाढ़ -
RBI Compounds FEMA Case: फेमा नियम तोड़ने पर फंसी इस कंपनी को रिजर्व बैंक से मिली बड़ी राहत-ED की ‘नो ऑब्जेक्शन’ के बाद जुर्माना भरकर निपटाया मामला -
TMC Shock: अभिषेक बनर्जी के घर तड़के 4 बजे पुलिस का छापा; ताला तोड़कर अंदर घुसी टीम, PA सुमित रॉय पर टिकट के नाम पर करोड़ों की उगाही का आरोप -
Delhi Electricity Price Hike: दिल्ली वालों को लगा ‘करंट’: महंगी होगी बिजली- PPAC चार्ज में भारी बढ़ोतरी; 500 यूनिट से ज्यादा वालों की जेब कटेगी, फैक्ट्रियां शिफ्ट होने का डर -
IAF Aircraft Accident: भारतीय वायुसेना का AN-32 ट्रांसपोर्ट विमान असम के जोरहाट में क्रैश; लैंडिंग के दौरान हुआ बड़ा हादसा, रेस्क्यू ऑपरेशन जारी -
Ganga Expressway Accident: उन्नाव में गंगा एक्सप्रेसवे पर काल बनी रफ्तार- खड़े ट्रक में पीछे से घुसी तेज रफ्तार कार; प्रयागराज के 4 लोगों की मौके पर ही दर्दनाक मौत -
अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय के कैनेडी हॉल में गूंजे ‘जय श्री राम’ और ‘हर-हर महादेव’ के नारे- यूपी के मंत्री दिनेश प्रताप सिंह का बड़ा दौरा -
Katni Industrial Crackdown: कटनी में प्रदूषण फैलाने वाली कंपनी पर बड़ी गाज- ‘मेसर्स प्रेस्टीज व्हीकल’ को तुरंत बंद करने का आदेश; बिजली काटने और सरकारी सुविधाएं छीनने के निर्देश -
Katni Excise Raid: कटनी में अवैध शराब माफियाओं पर आबकारी का शिकंजा-बरही के ग्राम कोटेश्वर में दबिश, 102 पाव देशी मदिरा जब्त, कलेक्टर के निर्देश पर एक्शन -
IRCTC New Website Launch: रेल यात्रियों के लिए बड़ी खुशखबरी-15 जुलाई तक आएगी IRCTC की नई वेबसाइट, खत्म होगा कैप्चा और स्लो सर्वर का झंझट
