Site icon Yashbharat.com

250 पाकिस्तानी आतंकियों को घेरकर मारने का प्लान तैयार

indianarmy
जम्मू। कश्मीर घाटी में इस बार ठंड में गर्मी रहने के आसार हैं। सुरक्षा तंत्र ने कश्मीर में छुपे करीब 250 पाकिस्तानी आतंकियों को घेरकर मारने का ताजा खाका तैयार किया है। योजना है कि ठंड के मौसम में जब पूरी घाटी बर्फ से ढंकी होती है और सभी प्रशासनिक काम काज जम्मू से संचालित होते हैं तब आतंकियों के खिलाफ सघन सफाई अभियान चलाई जाए। इसके लिए राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार (एनएसए) और गृहमंत्रालय की साझेदारी में ठोस योजना तैयार की गई है।

घाटी में हालात तेजी से सामान्य होने के मिल रहे हैं ठोस संकेत

सुरक्षा मामले से जुड़े वरिष्ठ अधिकारी के मुताबिक जम्मू-कश्मीर और लद्दाख के केंद्र शासित प्रदेश का दर्जा हासिल करने के बाद घाटी में हालात तेजी से सामान्य होने के ठोस संकेत मिल रहे हैं। वहां के युवक एक दो दिन पहले अर्धसैनिक बल बीएसएफ के नियुक्त कैंप में बड़ी संख्या में हिस्सा लिया।
Exit mobile version