Latestमध्यप्रदेश

25 हजार की रिश्वत लेते सचिव को लोकायुक्त ने दबोचा

छतरपुर– जिले के ईशानगर पंचायत सचिव को रंगे हाथों रिश्वत लेते लोकायुक्त की टीम ने दबोच लिया। मिली जानकारी के अनुसार ईशानगर पंचायत के सचिव अशोक गोस्वामी को 25 हजार की रिश्वत लेते लोकायुक्त ने गिरफ्तार किया।

सरपंच प्रतिनिधि महेंद्र गुप्ता से बिल पास करवाने के एवज में सचिव ने एक लाख रुपए की रिश्वत मांगी थी।

मिठाई और मुरम के बिल पास करवाने के लिए उक्त रिश्वत की मांग की गई थी। सागर लोकायुक्त डीएसपी राजेश खेड़े की टीम ने की कार्यवाही, ग्राम पंचायत के सामने आरोपी को लोकायुक्त ने उंस वक्त पकड़ लिया जब वह रुपये ले रहा था। ईशानगर थाने में कार्रवाई चल रही है।

Leave a Reply

Back to top button