Site icon Yashbharat.com

मार्शल आर्ट क़े 24 ताइक्वांडो खिलाड़ी प्रोन्नत बेल्ट लेने में सफल

IMG 20250117 WA0060 scaled

24 ताइक्वांडो खिलाड़ी प्रोन्नत बेल्ट लेने में सफ

कटनी। इस सत्र में 24 ताइक्वांडो मार्शल आर्ट के बालक-बालिकाओं ने मार्शल फाईट में अपने श्रेष्ठ प्रदर्शन के बूते प्रोन्नत बेल्ट का दर्जा हासिल किया है। जिला ताइक्वांडो संघ ने परिणाम घोषित किए। संघ की प्रशिक्षण शाला में निर्णायक पैनल से घोषित परिणामों में व्हाइट से येलो बेल्ट के लिए श्रेष्ठ खरे, वैष्णवी तिवारी और श्रेष्ठ सोमी ने क्वालीफाई किया। इसी क्रम में यलो से हाई यलो वर्ग (बेल्ट) में अरनीश कुशवाहा, नमामी सोनी, शुभांशी कांचकर, अंश गुप्ता, आर्चा सुहाने, श्री सुहाने, आराध्य वैसानी, आयुषी वैसानी, अर्थव त्रिसोलिया ने हाई यलो से ग्रीन में प्रखर कनकने, अनन्या अग्रवाल, श्रेयांश कनकने, श्रेष्ठ बिचपुरिया, हाई ग्रीन से ब्लू में किरार आदित्य चौदहा, मान्या गुप्ता ने ब्लू से हाई ब्लू में अनन्या शर्मा, साहिल बैन, शौर्य जैन, देवांश जार व रेड से हाई रेड बेल्ट भाव्या जैन आभा बर्मन को मिला। संघ अध्यक्ष डॉ. दीपक सक्सेना, सचिन प्रकाश बरसैंया (थर्ड डॉन ब्लेक बेल्ट) ने प्रोन्नत बेल्ट प्रदान किए। निर्णायक विकास नामदेव, आशीष लहरिया, आकाश अग्रवाल, मनोज जैन रहे। सर्वश्री विनय कनकने, शैलेन्द्र डेंगरे, सुधेश टुड़हा, बन्टू बिलैया, अविनाश चौदहा ने खिलाडिय़ों को बधाई दी।

Exit mobile version