Breaking: 24 घंटे के अंदर किया अंधे हत्याकांड का पर्दाफाश, प्रेमी ने की थी हत्या

कटनी।24 घंटे के अंदर किया अंधे हत्याकांड का पर्दाफाश, प्रेमी ने की थी हत्या। ढीमरखेड़ा थाना क्षेत्र के रामपुर बरेली गांव के जंगल में लापता युवती की लाश मिलने के मामले में पुलिस को अहम सुराग मिले हैं।

 

प्रेम ही हत्या का आरोपी

पुलिस अधीक्षक अभिजीत रंजन ने शुक्रवार को बताया कि इस मामले में आरोपी की तलाश की जा रही थी। जिसमे युवती का प्रेम ही हत्या का आरोपी निकला है युवक ने घटना को अंजाम क्यों दिया पुलिस इसकी जानकारी जुटाने में लगी हुई है पुलिस अधीक्षक ने बताया मामला प्रेम प्रसंग से जुड़ा है।

ढीमरखेड़ा थाने में गुुमशुदगी की सूचना

पुलिस ने बताया कि रामपुर बरेली गांव निवासी एक युवती 24 सितंबर से अपने घर से लापता थी। दो दिन तक तलाश करने के बाद जब युवती का कहीं पता नहीं चला तो परिजनों ने 26 सितंबर को ढीमरखेड़ा थाने में गुुमशुदगी की सूचना दर्ज कराई।

 

रामपुर बरेली के जंगल के पास से निकले नाले में मिली। सूचना

जिसके बाद पुलिस टीम युवती की खोजबीन कर रही थी, इसी दौरान 28 सितंबर पुलिस को सूचना मिली कि एक युवती की लाश नग्न हालत में रामपुर बरेली के जंगल के पास से निकले नाले में मिली।

चप्पल, क्लेचरर और चूड़ियां भी अलग-अलग स्थानों पर मिले

सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने युवती के शव को अपने कब्जे में लेकर पंचनामा कार्रवाई के बाद पोस्टमार्टम के लिए भेजा। पुलिस ने बताया कि जिस स्थान पर युवती का शव मिला है उससे करीब सौ मीटर की दूरी पर खून लगे हुए पत्थर मिली है। साथ ही युवती के कपड़े, चप्पल, क्लेचरर और चूड़ियां भी अलग-अलग स्थानों पर मिले हैं। पूरे मामले की पुलिस जांच कर रही है।

Exit mobile version