24 को जिले में पहुँचेगी अटल कलश यात्राःजगह-जगह पुष्पाजंलि, द्वारका भवन में श्रद्धांजलि
कटनी। श्रद्धेय अटल बिहारी बाजपेयी जी की अटल कलश यात्रा जिलें में 24 अगस्त को स्लीमनाबाद के नजदीक छपरा ग्राम में दोपहर 02 बजे प्रवेश करेगी यह यात्रा स्लीमनाबाद, तेवरी, बजंरन नगर, झिंझरी, माधवनगर गेट, बरागवाॅ, मिशन चैक, आजाद चौक से झंडा बाजार, रूई बाजार से सुभाष चौक होते हुए कचहरी तिराहा स्थित द्वारका भवन पहुँचेगी जहाँ भारत रत्न अटल बिहारी बाजपेयी जी के लिये सार्वजनिक, सर्वदलीय प्रार्थना सभा आयोजित होगी।
द्वारका भवन में होगी सर्वदलीय सार्वजनिक प्रार्थना सभा
जिले की अटल कलश यात्रा संयोजक समाज सेवी शशांक श्रीवास्तव ने सभी आमजन, समस्त धर्मावलबियांे, सभी सामाजिक संगठनों, स्वयं सेवी संगठनों, समस्त राजनैतिक दलों से इस प्रार्थनासभा में सम्मिलित होने का आग्रह किया है। उन्होने बताया कि प्रार्थनासभा के पश्चात् अटल कलश यात्रा शाहनगर के लिये प्रस्थान करेगी। 25 अगस्त को केन नदी में अस्ति कलश विसर्जित किया जावेगा।संजय सत्येन्द्र पाठक, संदीप जायसवाल, मोती कश्यप, श्रीमति पद्मा शुक्ला, ध्रुव प्रताप सिंह, प्रणय प्रभात पाण्डे, संतोष शुक्ला, श्रीमति अलका जैन, सुर्कीर्ति जैन, गिरीराज किशोर पोद्दार, सुनील मिश्रा, चमनलाल आनंद, रामचंद्र तिवारी, विजय शुक्ला, हरिशंकर गर्ग, उदयराज सिंह, अजीत महोबिया जिले के समस्त प्रबुद्ध जनों के अटल कलश यात्रा एवं प्रार्थना सभा में समिलित होने का आव्हान किया है।
दूसरी अटल कलश यात्रा मानपुर से बरही होते हुए मैहर पहुँचेगी
कटनी। जिले में प्रवेश करने वाली अटल कलश यात्रा 24 अगस्त को बरही आ रही है, कलश यात्रा ताला मानपुर से होकर 06 बजे सायं बरही में प्रवेश करेगी जहाँ पुष्पाजंलि कार्यक्रम होगा उसके पश्चात् बदेरा होते हुए अटल कलश यात्रा मैहर में प्रवेश करेगी। वि.गढ़ विधान सभा के सभी समाज सेवी, धर्मावलबी बरही से बदेरा के बीच पुष्पाजंलि अर्पित करेंगे