डाइट कटनी में 233 विज्ञान शिक्षक, व्याख्याता एवं प्रयोगशाला सहायक हुए प्रशिक्षित शैक्षणिक सत्र के प्रारंभ से ही विद्यार्थियों को प्रायोगिक कार्य कराना होगा अनिवार्य

डाइट कटनी में 233 विज्ञान शिक्षक, व्याख्याता एवं प्रयोगशाला सहायक हुए प्रशिक्षित शैक्षणिक सत्र के प्रारंभ से ही विद्यार्थियों को प्रायोगिक कार्य कराना होगा अनिवार्
कटनी -कलेक्टर आशीष तिवारी के निर्देशन एवं जिला शिक्षा अधिकारी कटनी राजेश अग्रहरी के मार्गदर्शन तथा डाइट प्राचार्य एम पी डुंगडुंग के संयोजन में डाइट कटनी में 233 विज्ञान शिक्षक, व्याख्याता एवं प्रयोगशाला सहायकों को प्रायोगिक कार्य कराने हेतु तीन दिवसीय प्रशिक्षण प्रदान किया गया | इस प्रशिक्षण में प्रतिभागियों ने छोटे छोटे समूहों में भौतिकी रसायन एवं जीवविज्ञान के प्रयोग स्वयं करके देखे | प्रशिक्षण के पश्चात कटनी जिले के सभी हाईस्कूल एवं हायर सेकंडरी विद्यालयों में विद्यार्थियों को व्यवस्थित प्रायोगिक कार्य अभ्यास कराये जाने हेतु सुझावात्मक निर्देश दिये गये हैं। इसके अंतर्गत कक्षा 9/10/11/12 में प्रयोगशाला व्यवस्था एवं प्रायोगिक कार्य संचालन हेतु विद्यालय के प्रयोगशाला सहायक / विज्ञान शिक्षक का समन्वय, विज्ञान शिक्षकों को प्रयोगशाला सहायकों के मेंटर शिक्षक के रूप में कार्य करना, विद्यालयों में प्रयोगशाला का व्यवस्थित रखरखाव, विद्यार्थियों को टाइम टेबल के अनुसार प्रयोग हेतु सामग्री देना और जमा करना, प्रयोगशाला सहायक नहीं होने पर अथवा अवकाश पर होने पर उनके कार्यों का सम्पादन विज्ञान शिक्षक द्वारा किया जाना, सभी विद्यालयों की प्रयोगशाला में दीवालों पर विद्यार्थियों में वैज्ञानिक दृष्टिकोण को प्रोत्साहित करने वाले चित्र प्रदर्शित करना, प्रयोगशाला में कक्षावार विषयवार प्रयोगों की सूची (लॉग बुक) प्रदर्शित करना, टाइम टेबल में प्रायोगिक समय निर्धारण, कक्षा 9 कक्षा 10 और कक्षा 11 को सप्ताह में एक एक दिन और कक्षा 12 को सप्ताह में तीन दिन प्रयोग कराना, सत्र प्रारंभहोने के साथ ही प्रायोगिक कार्य कराया जाना सुनिश्चित करना, सभी विज्ञान शिक्षकों द्वारा विद्यार्थियों के समूह के साथ साथ प्रयोगशाला सहायक को भी प्रायोगिक कार्य हेतु दक्ष बनाना, शैक्षणिक सत्र 2026-27 में प्रायोगिक गतिविधियों को निरंतर संचालित करना, स्कूल प्राचार्य द्वारा रियल टाइम मॉनिटरिंग करने एवं अच्छा कार्य करने वाले शिक्षकों/ प्रयोगशाला सहायकों के कार्यों को अन्य विद्यालयों के साथ साझा करने के निर्देश दिये गये हैं। उक्त उद्देश्य की पूर्ति हेतु डाइट कटनी द्वारा व्हाट्सएप समूहों का निर्माण किया गया है। इन समूहों में विद्यालयीन प्रायोगिक गतिविधियां एवं अन्य नवाचार साझा करने का अनुरोध सभी विज्ञान शिक्षकों एवं प्रयोगशाला सहायकों से किया गया है। सभी विद्यालयों की प्रयोगशाला को 30 जून तक व्यवस्थित करने एवं आवश्यक उपकरणों तथा अन्य सामग्री की पूर्ति करते हुए माह जुलाई से प्रायोगिक कार्य प्रारंभ करने हेतु संबंधित विज्ञान शिक्षकों एवं प्रयोगशाला सहायकों को निर्देशित किया गया है। सभी निरीक्षणकर्ता अधिकारियों को विभिन्न स्कूलों के भ्रमण के दौरान प्रायोगिक गतिविधियों की ऑन द स्पॉट मॉनिटरिंग करते हुए उत्कृष्ट विज्ञान शिक्षकों एवं प्रयोगशाला सहायकों के कार्यों का प्रतिवेदन तैयार कर डाइट कटनी को भेजने हेतु निर्देश दिये गये हैं हाईस्कूल स्तर का प्रशिक्षण डी आर जी राजीव रंजन और तबस्सुम कुरैशी एवं हायर सेकंडरी स्तर का प्रशिक्षण रोशनी पयासी अंगद साहू विनोद पंजवानी देवेन्द्र तिवारी राकेश विश्वकर्मा अर्चना रायकवार द्वारा प्रदान किया गया प्रशिक्षण प्रभारी वरिष्ठ व्याख्याता राजेन्द्र असाटी द्वारा शिक्षकों से विज्ञान की कक्षाओं में छात्रों द्वारा प्रश्न पूछने की प्रवृत्ति को प्रोत्साहित करने एवं प्रश्न बनाने की प्रक्रिया को विकसित करने का आग्रह किया गया | डाइट फेकल्टी राकेश सिननरकर, ज्योति श्रीवास्तव एवं उमाशंकर सैनी ने प्रायोगिक प्रशिक्षण के दौरान अवलोकनकर्ता की भूमिका का निर्वहन किया | प्रशिक्षण के लेखापाल राजेश गुप्ता, श्रीकिशोर शर्मा, विक्रम सूर्यवंशी, संतोष जैसवाल, गोविंद चौधरी, मंजू श उल्लेखनीय सहयोग प्रदान किया।







