Site icon Yashbharat.com

अवैध कार्यों की सूचना देने वाले का नाम रहेगा गोपनीय,ग्राम मदनपुरा में कुठला पुलिस का जागरूकता अभियान

IMG 20250111 WA0042

अवैध कार्यों की सूचना देने वाले का नाम रहेगा गोपनीय,ग्राम मदनपुरा में कुठला पुलिस का जागरूकता अभिय

पुलिस अधीक्षक कटनी  अभिजीत कुमार रंजन के मार्गदर्शन,  अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक महोदय डॉ. श्री संतोष डेहरिया एवं श्रीमान नगर पुलिस अधीक्षक महोदय श्रीमती ख्याति मिश्रा के निर्देशन में कुठला पुलिस द्वारा साइबर अपराधों, यातायात संबंधी नियम, महिला अपराधों एवं नशे के दुष्परिणामो के प्रति लोगों में जागरूकता लाने के उद्देश्य से लगातार विभिन्न सामाजिक जागरूकता कार्यक्रमों का आयोजन किया जा रहा है। इसी कड़ी मे आज दिनांक 11.1.2025 को ग्राम मदनपुरा पंचायत पटवारा जिला कटनी में पुलिस अधीक्षक कटनी के मार्गदर्शन में साइबर सुरक्षा जागरूकता अभियान के अंतर्गत जनसंवाद का आयोजन किया गया, जिसमें थाना प्रभारी कुठला निरीक्षक अभिषेक चौबे, प्रधान आरक्षक ताहिर खान, नरेंद्र पटेल, राहुल सिंह एवं आरक्षक बालकृष्ण उपस्थित रहे। आपको बता दें कि ग्राम मदनपुरा में मुख्यमंत्री जन कल्याण शिविर का आयोजन किया जा रहा था जिसमें शरीक होते हुए कुठला पुलिस ने यह जनसंवाद कार्यक्रम चलाया। इस दौरान ग्रामवासियों को संबोधित करते हुए साइबर सुरक्षा की जानकारी दी गई, सड़क यातायात के नियमों का पालन कैसे किया जाए, इस विषय पर चर्चा की गई। थाना प्रभारी कुठला श्री अभिषेक चौबे द्वारा अपने उद्बोधन में बहुत बारीकी से जानकारी देते हुए उन्हें यह बताया कि किस तरह ओटीपी फ्रॉड, साइबर अरेस्ट एवं अनाधिकृत गेम का आज हम सभी लोग शिकार हो रहे हैं। उन्होंने यह भी बताया कि हम सभी की जिम्मेदारी बनती है कि हम सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म का प्रयोग बहुत ही सावधानी के साथ करें, किसी भी प्रकार का अपना पासवर्ड या कोई अन्य पिन कोड किसी के साथ शेयर ना करें। हमेशा सावधानी बरतें तथा जो लोग हमारे इर्द-गिर्द हैं, उन सबको भी इसकी जानकारी दें तथा किसी भी प्रकार के आर्थिक नुकसान से एवं सामाजिक नुकसान से लोगों को बचाने का प्रयास करें। उद्बोधन के दौरान थाना प्रभारी कुठला श्री अभिषेक चौबे द्वारा ग्राम वासियों को अपना मोबाइल नंबर देकर दिया गया एवं अपील की गई की अपनी पहचान छुपाते हुए आप थाना प्रभारी के मोबाइल नंबर पर अवैध कार्यों की सूचना दे सकते हैं सूचना देने वाले का नाम गुप्त रखा जाएगा। साथ ही वर्तमान परिवेश जो लोग नशे की गिरफ्त में आते जा रहे हैं, उसको ध्यान में रखते हुए उन्हें नशे के दुष्परिणामों आदि के संबंध में जानकारी देते हुए, सभी को हमेशा नशे से दूर रहने की सलाह दी गई। साइबर क्राइम से बचने के उपाय, बाल विवाह की रोकथाम, यातायात नियमों, और 100 डायल सेवा के उपयोग की जानकारी दी गई। साथ ही साइबर हेल्पलाइन नंबर 1930 तथा चाइल्ड हेल्पलाइन 1098 साझा किये गये। इस दौरान सरपंच संजीव पटेल के साथ बड़ी संख्या में ग्रामवासी उपस्थित रहे।

Exit mobile version