68वीं राज्य स्तरीय शालेय क्रिकेट प्रतियोगिता 17 वर्ष बालिका,इंदौर संभाग ने भोपाल संभाग को 7 विकेट से हराकर जीता खिताब
68वीं राज्य स्तरीय शालेय क्रिकेट प्रतियोगिता 17 वर्ष बालिका,इंदौर संभाग ने भोपाल संभाग को 7 विकेट से हराकर जीता खिता
कटनी -68 में राज्य स्तरीय शालेय 17 वर्ष बालिका क्रिकेट प्रतियोगिता के अंतर्गत जिला शिक्षा अधिकारी माननीय पृथ्वीपाल सिंह एवं जिला कीड़ा अधिकारी अनूप डांगीवाल के निर्देशन में आयोजित राज्य स्तरीय शालेय क्रिकेट प्रतियोगिता 17 वर्ष बालिका फाइनल मैच के पूर्व सायना इंटरनेशनल स्कूल के मैनेजिंग रिप्रेंटेटिव ऋषि अरोरा और जिला क्रीड़ा अधिकारी अनूप डांगीवाल ने भोपाल संभाग और इंदौर संभाग के खिलाड़ियों, मैनेजर,कोच और मैच अंपायर से परिचय प्राप्त कर सभी प्लेयर्स को शुभकामनाएं दी।
भोपाल संभाग ने टॉस जीतकर पहले बैटिंग करते हुए 15 ओवर में धीमी शुरुआत करते हुए 9 विकेट खोकर 58 रन बनाकर इंदौर संभाग को 59 रन का लक्ष्य दिया। जवाब में इंदौर संभाग ने 12.4 ओवर में 3 विकेट खोकर 7 विकेट से जीत हासिल कर खिताब को अपने नाम किया।
फाइनल में इंदौर की पूर्वी खन्ना ने 19 रन और 2 विकेट लेकर प्लेयर ऑफ द मैच रही।
इसके पूर्व सेंटपाल स्कूल में तीसरे स्थान के लिए ग्वालियर संभाग और रीवा संभाग के बीच मैच खेला गया जिसमें ग्वालियर संभाग ने रीवा संभाग को 8 विकेट हराकर जीत हासिल की।
टूर्नामेंट में ग्वालियर संभाग ने तीसरा स्थान हासिल किया।
ग्वालियर संभाग की राशि तिवारी ने 26 रन और दो विकेट लेकर प्लेयर ऑफ द मैच रही।
फाइनल मैच में अंपायर की भूमिका में नीलेश राहंगडाले और संजय नामदेव रहे, साथ ही स्कोरिंग चारु जोशी ने की मैच के कॉमेंटेटर कमल सिंह, हिमांशुदास, शेखर पाठक और राकेश कुमार शर्मा रहे।
68 वीं राज्य स्तरीय शालेय 17 वर्ष क्रिकेट प्रतियोगिता में एम किड़ो, सायना इंटरनेशनल स्कूल प्राचार्य डॉ आदित्य कुमार शर्मा, सेंटपाल स्कूल प्राचार्य फादर एलायसिस, प्रमोद डेहरिया, दिलीप प्यासी, आलोक पाठक, शैलबाला मैथ्यूज, सुधारानी राव, शेखर पाठक, अमर सिंह, मनोज हल्दकार, महेंद्र सिंह तेवरी, ललित मिश्रा, रमेश शाह, मनोज शुक्ला, लक्ष्मीकांत गर्ग,अनिल बौद्ध, प्रदीप तिवारी, हरिशरण गौतम, ओंकार सिंह, सुनील रजक, सौरभ सिंह राजपूत, हिमांशु दास, मनोज शुक्ला, श्यामकरण सिंह,रमेश यादव, सुरेंद्र परोचे, खगेंद्र दहायत, जीवन पटेल, राकेश चौधरी, अनूप श्रीवास, सलमान अहमद, सतेंद्र कुमार रजक, अंकित श्रीवास, राजा चौरसिया, अभिषेक मरावी विशेष सहयोग रहा।