Monday, April 27, 2026
Latest:
Latest

एन.के.जे.संकुल स्तरीय समस्या के निराकरण हेतु बनी रणनीति

एन.के.जे.संकुल स्तरीय समस्या के निराकरण हेतु बनी रणनीत
कटनी /विगत दिवस संकुल केंद्र शासकीय उच्चतर माध्यमिक न्यू कटनी जंक्सन में विभिन्न संगठनों के पदाधिकारीयों की महत्वपूर्ण बैठक अधिकारी -कर्मचारी संयुक्त मोर्चा संघ के प्रवक्ता मार्तण्ड सिंह राजपूत के अगुआई में आयोजित हुई, जिसमें संकुल स्तरीय समस्याओं पर गहन विचार विमर्श कर उनके निराकरण हेतु अग्रिम कार्यवाही पर जोर दिया गया.विगत दिवस जिला शिक्षा अधिकारी द्वारा एन.के. जे. विद्यालय में आकस्मिक निरीक्षण के दौरान पायी गयी कमियों को दुरुस्त कर विद्यालय को पूरी तरह वाल-केंद्रित हित में संचालित करने पर पदस्थ शिक्षकों के समक्ष आने वाली समस्याओं को दूर करने की रणनीति बनाई गयी. इस बीच विद्यालयीन शिक्षक -शिक्षिकाओं को अपनेअपने शिक्षकीय दायित्वों का ईमानदारी से निर्वहन करने की सलाह दी गयी.

सभीकर्मचारियों से शासन द्वारा तय किये गये नियम क़ानून की परिधि में कार्य कर विद्यालय को अनावश्यक तथाकथित बदनाम होने से बचाने का अनुरोध किया गया. विद्यालयीन प्राचार्या श्रीमती रामकुमारी चक्रवर्ती से भी विद्यालय हित में लापरवाही से कार्य करने वाले शिक्षकों-कर्मचारियों से सख्ती से निपटने की समझाइस दी गयी . विद्यालय में पदस्थ्य कर्मचारीयों की छोटी मोटी गल्तियों से सुर्खियों में आ चुके,प्राचीनतम विद्यालय की साख पर लग रहे बट्टा पर गहरा अफ़सोस व्यक्त करते हुए, पदाधिकारीयों ने भविष्य में विद्यालय हित में सभी से समन्वय बनाकर कार्य करने की जरूरत पर बल दिया गया .

इस अवसर पर कार्यालीन लिपिक अनिल पाण्डेय को बुलाकर शिक्षकों से जुड़े अपूर्ण अभिलेखों की जानकारी लेकर,उन्हें शीघ्र पूर्ण कर संकुल स्तर पर लंबित आर्थिक प्रकरणो का समय सीमा में निराकृत करने का अनुरोध किया गया. इस अवसर पर प्रवक्ता कुंवर मार्तण्ड सिंह राजपूत के अलावा जय प्रकाश हल्दकार, प्रेम कोरी, अनिल पाण्डेय, दीपक श्रीवास्तव,संजय मिश्रा,रामभूषन अग्निहोत्री,रवि सिंह, मनोज गौतम की उपस्थिति उल्लेखनीय रही.

Rohit Sen

15 वर्षों से प्रिंट एवं डिजीटल मीडिया में कार्य का अनुभव वर्तमान में यशभारत डॉट कॉम में जिला प्रतिनिधि