Thursday, May 28, 2026
Latest:
Latest

विजयराघवगढ़ छात्रावास में 21 बच्चे हुए उल्टी दस्त क़े शिकार अस्पताल मे भर्ती

कटनी – विजयराघवगढ़ छात्रावास में 21 बच्चे हु बीमार।उल्टी करते हुए सभी बच्चों को अस्पताल में किया गया दाखिलछात्रावास अधीक्षक पर घटना को छुपाने के आरोप। कस्तूरबा गांधी कन्या छात्रावास विजयराघवगढ़ में हद दर्जे की लापरवाही सामने आई है। बता दें कि मंगलवार की सुबह एक के बाद एक कई बच्चों को अचानक उल्टियां होने लगी। दर्जनों बच्चों के बीमार होने के बाद छात्रावास में हड़कंप मच गया। पहले घटना को छुपाने के प्रयास किए गए।कहा गया कि बच्चों को ठंड लग गई है

अस्पताल पहुंचने पर पता चला कि बच्चे कुछ खाने पीने के बाद बीमार हुए हैं। विजयराघवगढ़ सरकारी अस्पताल में 21 बच्चों को उपचार के लिए दाखिल किया गया है।

Rohit Sen

15 वर्षों से प्रिंट एवं डिजीटल मीडिया में कार्य का अनुभव वर्तमान में यशभारत डॉट कॉम में जिला प्रतिनिधि