Site icon Yashbharat.com

2023 Cricket World Cup क्रिकेट वर्ल्ड कप की प्राइज मनी का ऐलान विजेता को मिलेंगे 33 करोड़ रुपए

images 18 1

2023 Cricket World Cup क्रिकेट वर्ल्ड कप की प्राइज मनी का शुक्रवार को ऐलान कर दिया है। इस बार के वर्ल्ड चैंपियन को करीब 33 करोड़ रुपए (4 मिलियन US डॉलर) की इनामी राशि मिलेगी, जबकि उपविजेता को करीब 16.58 करोड़ रुपए (2 मिलियन US डॉलर) से मिलेंगे।

ICC इस बार करीब 83 करोड़ रुपए (10 मिलियन अमेरिकी डॉलर) की प्राइज मनी बांटने जा रहा है। काउंसिल ने अलग-अलग राउंड के लिए अलग-अलग प्राइज मनी तय की है।

सेमीफाइनल हारने वाली टीम को 6 करोड़
विनर और रनर अप के अलावा, वर्ल्ड कप का सेमीफाइनल हारने वाली टीम को करीब 6 करोड़ रुपए और ग्रुप स्टेज से बाहर होने वाली टीम को करीब 82 लाख रुपए मिलेंगे।

इस बार जारी प्राइज मनी पिछले सीजन के बराबर ही है। काउंसिल ने पिछली प्राइज मनी करीब 83 करोड़ रुपए में कोई बदलाव नहीं किया है। पिछले सीजन की चैंपियन इंग्लैंड को भी करीब 33 करोड़ रुपए मिले थे।

भारत का पहला मैच 8 अक्टूबर को
वनडे वर्ल्ड कप में भारत का पहला मुकाबला 8 अक्टूबर को चेन्नई में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ होगा। टूर्नामेंट का फाइनल 19 नवंबर को अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेला जाएगा।

Exit mobile version