नई दिल्लीः कांग्रेस नेता और पूर्व मंत्री शशि थरूर ने मोदी सरकार पर बड़ा हमला बोला है। शशि थरूर ने तिरुवनंतपुरम में कहा कि अगर 2019 में बीजेपी लोकसभा चुनाव जीतने में कामयाब होती है तो देश हिंदू पाकिस्तान बन जाएगा। तिरुवनंतपुरम में एक सभा को संबोधित करते हुए थरूर ने कहा की 2019 में बीजेपी जीती तो संविधान को तहस नहस कर देगी और एक ऐसे संविधान का निर्माण करेगी जो सिर्फ हिंदू राष्ट्र के हितों की रक्षा करेगी।
अपने इस बयान के पीछे शशि थरूर ने अपने तर्क दिए। उन्होंने कहा कि हिंदू राष्ट्र बनाने के लिए बीजेपी को लोकसभा और राज्यसभा में बहुमत चाहिए। राज्यसभा में फिलहाल बीजेपी के पास बहुमत नहीं है लेकिन आने वाले समय में राज्यसभा में भी बीजेपी का बहुमत हो जाएगा। राज्यसभा में बहुमत हासिल करने के बाद बीजेपी हिंदू राष्ट्र के एजेंडे पर बढ़ेगी।
दूसरी तरफ शशि थरूर के इस बयान पर बीजेपी की ओर से कड़ी प्रतिक्रिया आई है। बीजेपी प्रवक्ता संबित पात्रा ने कहा कि शशि थरूर का यह बयान हिंदुस्तान को नीचा दिखाने के साथ ही हिंदुओं को भी नीचा दिखाता है। उन्होंने कहा कि बार-बार कांग्रेस पार्टी के नेता इस तरह के बयान देकर पाकिस्तान को ऑक्सीजन देने का काम करते हैं।
इससे पहले छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में शशि थरूर ने मोदी सरकार पर बड़ा हमला बोला था। थरूर ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को अाडे़ हाथों लेते हुए कहा कि अाज एक चायवाले को छोड़कर तमाम लोग परेशान हैं। यह नाम बदलनेे वाली सरकार अौर मार्केटिंग वाली सरकार है, जो सेल करना जानती है। बहुत अच्छे सैल्समैन की तरह नोटबंदी गलत विचार था अौर उसे गलत तरीके से लाया गया। यूपीए के समय में जीएसटी का सही निर्णय लिया गया था, लेकिन मोदी सरकार ने इस गलत तरीके से लागू किया।
-
1.50 लाख शिक्षकों के लिए TET परीक्षा अनिवार्य; ₹1000 परीक्षा शुल्क वसूलने पर भड़के शिक्षक संगठन, ऑफलाइन एग्जाम की मांग -
सॉफ्टवेयर इंजीनियर विनय गुप्ता की पीट-पीटकर हत्या: परिजनों का आरोप- बहू ने सास को कमरे से निकाला बाहर, फिर परिजनों को बुलाकर की वारदात -
बहराइच के कतर्नियाघाट में दिखी विशालकाय मॉनिटर लिजर्ड: मानसून के कारण बिलों से बाहर निकल रहे दुर्लभ जीव -
भारतीय अर्थव्यवस्था और बैंकिंग प्रणाली पर गहराया विदेशी निवेशकों का भरोसा: 2026 में जुटाए $12 अरब का विदेशी कर्ज, RBI के फैसले से मिली मजबूती -
मध्य प्रदेश में बारिश से भारी तबाही: रीवा, सतना और पन्ना में नदियां-नाले उफान पर; बहे बाइक सवार और डंपर, 150 से अधिक गांव प्रभावित -
हॉकी वर्ल्ड कप 2026: आज मेजबान नीदरलैंड्स से टकराएगी टीम इंडिया, सेमीफाइनल के लिहाज से बेहद अहम मुकाबला -
बठिंडा में बच्चों से भरी स्कूल बस में अचानक लगी आग: खिड़कियां तोड़कर निकाले गए 43 मासूम, टला बड़ा हादसा -
शेयर बाजार में बंपर तेजी की तैयारी: JPMorgan ने निफ्टी का टारगेट 27,000 रखा, पावर, ऑटो और डिफेंस सेक्टर बन सकते हैं नए ‘लीडर’ -
बीजेपी का ‘जेन ज़ेड आउटरीच प्रोग्राम’: युवाओं को पार्टी से जोड़ने के लिए विशेष टीम गठित, स्मृति ईरानी और नितिन नबीन संभालेंगे कमान -
देश में पहली बार: बाढ़ में गंभीर घायल हुई हथिनी ‘जयमती’ एयरलिफ्ट, वंतारा अस्पताल में शुरू हुआ इलाज -
केम्पेगौड़ा एयरपोर्ट से संदिग्ध हालात में लापता हुए IAS अधिकारी ज्ञानेंद्र कुमार, ED की छापेमारी से जुड़ रहे तार -
अनाथ से अमेरिकी संसद तक आयशा: कैलिफोर्निया में प्रोग्रेसिव नेता वहाब ने रचा इतिहास, बनीं पहली अफगान-अमेरिकी सांसद -
भाजपा का प्रस्ताव: ‘वंदे मातरम्’ को लेकर कांग्रेस के 1937 के निर्णय की कड़ी निंदा, राष्ट्रीय गीत के पूर्ण गायन का लिया संकल्प -
हैदराबाद हादसा: लग्जरी एस्टन मार्टिन कार से कुचलकर 26 वर्षीय युवती की मौत; सांसद का बेटा गिरफ्तार होने के तुरंत बाद जमानत पर रिहा -
विधायकों को फ्री कार देने के फैसले पर सरकार और विपक्ष (DMK) में तीखी बहस -
सिंधिया-तोमर के गढ़ में ‘राष्ट्रीय संगठन’ की बड़ी एंट्री- ग्वालियर-चंबल के 3 नेताओं को मिली कमान, क्या मजबूत होगी भाजपा की जमीन? -
संभल हिंसा का मुख्य मास्टरमाइंड शारिक साठा दुबई में घिला: इंटरपोल ने जारी किया रेड कॉर्नर नोटिस -
दक्षिण कश्मीर के अनंतनाग में NIA की बड़ी कार्रवाई: दो स्थानों पर छापेमारी, डिजिटल उपकरण जब्त -
रामगढ़: स्पंज आयरन फैक्ट्री के पावर प्लांट में ब्लास्ट के बाद आग, 3 इंजीनियरों की दर्दनाक मौत, 1 मजदूर गंभीर -
4 साल से छोटे बच्चों के लिए सर्दी-जुकाम की दवाओं पर बैन: केंद्र सरकार ने FDC कॉम्बिनेशन पर लगाई रोक
