FEATUREDLatest

200 ट्रेनों के समय सारिणी में होगा कल 15 अगस्त से बदलाव, देखिए पूरी लिस्ट

नई दिल्ली। स्वतंत्रता दिवस से रेलवे का नया टाइमटेबल (समयसारिणी) लागू हो जाएगा। उत्तर रेलवे के विभिन्न स्टेशनों से चलने व पहुंचने वाली राजधानी, शताब्दी सहित लगभग 200 ट्रेनों के समय में बदलाव किया गया है। यदि आपको 15 अगस्त या इसके बाद सफर करना है तो नया टाइमटेबल जरूर देख लें और उसी अनुसार स्टेशन जाने के लिए घर से निकलें।

नया टाइमटेबल-

नई दिल्ली से चलने वाली दो राजधानी एक्सप्रेस के नंबर में भी बदलाव किया जाएगा। वहीं, राजधानी के विभिन्न स्टेशनों से चलने वाली 11 जोड़ी ट्रेनों के स्टेशन पहले ही बदल दिए गए हैं, नए टाइमटेबल में इनका भी जिक्र होगा। नए टाइमटेबल में 57 ट्रेनों के प्रस्थान समय को आगे तथा 58 ट्रेनों के प्रस्थान समय को पीछे किया गया है। इसी प्रकार 102 ट्रेनों के आगमन समय को आगे और 84 ट्रेनों के आगमन समय को पीछे किया गया है।

टाइमटेबल को तर्कसंगत बनाने के लिए कई ट्रेनों की अधिकतम रफ्तार में जरूरत के अनुसार कमी या बढ़ोतरी की गई है। इस कारण कई ट्रेनों के आगमन व प्रस्थान समय में 5 मिनट से लेकर 1.50 घंटे का बदलाव किया गया है।

डिब्रूगढ़ राजधानी (20503) के यात्रियों को 25 मिनट कम सफर करना होगा। यह ट्रेन डिब्रूगढ़ से शाम 7.25 बजे रवाना होती है, जिसे बदलकर शाम 7.50 कर दिया गया है। इसी तरह अजमेर शताब्दी के यात्री भी कम समय में दिल्ली पहुंचेंगे। अपराह्न 3.45 बजे अजमेर से रवाना होने वाली यह ट्रेन शाम 4.15 पर चला करेगी। दिल्ली सराय रोहिल्ला से शाम 5.50 बजे चलने वाली जीटी एक्सप्रेस शाम 6.40 बजे रवाना होगी।

दिल्ली से कई ट्रेनें अब देरी से रवाना होंगी-

रात 9.30 बजे दिल्ली सराय रोहिल्ला से देहरादून के लिए रवाना होने वाली मसूरी एक्सप्रेस रात 10.25 बजे चलेगी। अपराह्न 3.30 बजे चलने वाली अजमेर जनशताब्दी एक्सप्रेस शाम 4.20 बजे चलेगी। वहीं, दिल्ली सराय रोहिल्ला से चलने वाली इंदौर इंटरसिटी रात 9.10 की जगह रात दस बजे रवाना होगी। इसी तरह से कई और ट्रेनों के समय बदल जाएंगे।

राजधानी एक्सप्रेस के बदल जाएंगे नंबर-

नई दिल्ली से चलने वाली दो राजधानी एक्सप्रेस के नंबर बदलने का फैसला भी किया गया है। सप्ताह में दो दिन चलने वाली डिब्रूगढ़-नई दिल्ली राजधानी एक्सप्रेस (12435/12436) का नंबर 21 अक्टूबर से बदलकर 20505/20506 हो जाएगा। वहीं, डिब्रूगढ़-नई दिल्ली राजधानी एक्सप्रेस (12235/12236) का नंबर 18 अक्टूबर से 20503/20504 हो जाएगा।

सबसे ज्यादा ट्रेनों के समय में हुआ है पांच मिनट का बदलाव-

उत्तर रेलवे के स्टेशनों से चलने वाली 48 ट्रेनों के समय में पांच मिनट का बदलाव किया गया है। 15 ट्रेनों का समय 15 मिनट बदल जाएगा। सात ऐसी ट्रेनें हैं जो 50 मिनट पहले या देर से चला करेंगी।

Rail Time 01

Rail Time 02

Rail Time 04

Rail Time 03

Rail Time 05

Rail Time 06

Rail Time 07

Rail Time 08

Ashutosh shukla

30 वर्षों से निरन्तर सकारात्मक पत्रकारिता, संपादक यशभारत डॉट काम

Leave a Reply