Wednesday, May 13, 2026
Latest:
Latestधर्म

18 फरवरी आज का राशिफल: जनिये आपकी राशि में कैसा रहेगा आपका दिन

Horoscope Today: 12 राशियों में से हर व्यक्ति की अलग राशि होती है। ग्रह नक्षत्रों के हिसाब से आज का राशिफल इस प्रकार है –

आज का पंचांग

दिन: गुरुवार, माघ मास, शुक्ल पक्ष, षष्ठी का राशिफल।

आज का राहुकाल: दोपहर 01:30 बजे से 03:00 बजे तक।

आज का दिशाशूल: दक्षिण।

विशेष: षष्ठी तिथि वृद्धि।

राशिफल

मेष: राहु चंद्र की युति मन को अशांत करेगी। अवसाद से बचने के लिए परिवार के साथ रहें। अपनी समस्या को परिवार से साझा करें। धार्मिक कार्य में मन लगाएं।

वृष: लोभ और स्वार्थ कष्टदायी होगा। राहु चंद्र की युति अज्ञात भय से ग्रसित करेगी। मन को मजबूत करें। धैर्य से किया गया कार्य सफलता की ओर लेकर जाएगा।

मिथुन: कोई ऐसा कार्य न करें जिससे पारिवारिक प्रतिष्ठा प्रभावित हो। धन हानि और सम्मान पर चोट के प्रति सचेत रहें। धैर्य से काम लें और परिवार को साथ लेकर चलें।

कर्क: कर्मक्षेत्र में बाधा आएगी। अपनों से ही सर्तक रहें। व्यावसायिक और आर्थिक नुकसान हो सकते हैं। जीवनसाथी का सहयोग एवं सानिध्य रहेगा। विरोधी सक्रिय रहेगा।

 

सिंह: राजनीतिक लाभ लेने की दिशा में सफलता मिलेगी। महिला राजनेता या अधिकारी का सहयोग सफलता की ओर ले जा सकता है। आर्थिक मामलों में सफलता मिलेगी।

कन्या: स्वास्थ्य के प्रति लापरवाह न रहें। पिता या धर्म गुरु का सहयोग मिलेगा। व्यावसायिक मामलों में सफलता मिलेगी। किसी कार्य के संपन्न होने से आत्मविश्वास बढ़ेगा।

तुला: शासन सत्ता का सहयोग रहेगा। रुपए-पैसे के लेन-देन में सावधानी बरतें। धन हानि की आशंका है। स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहें। किया गया पुरुषार्थ सार्थक होगा।

 

वृश्चिक: दांपत्य जीवन में तनाव आ सकता है। किसी के पारिवारिक मामले में हस्तक्षेप न करें और न स्वयं हस्तक्षेप स्वीकार करें। वाणी पर संयम रखें। सचेत रहने की जरूरत है।

धनु: रोग या विरोधी तनाव का कारण होगा। व्यावसायिक मामलों में किसी सीमा तक सफलता मिलेगी। लापरवाही कष्टदायी हो सकती है। जानबूझकर कोई जोखिम न उठाएं।

मकर: संतान के दायित्व की पूर्ति होगी। शिक्षा और प्रतियोगिता के क्षेत्र में आशातीत सफलता मिलेगी। पारिवारिक जीवन सुखमय होगा। किया गया पुरुषार्थ सार्थक होगा।

 

कुंभ: निकट के व्यक्ति से तनाव मिलेगा। व्यावसायिक और पारिवारिक मामलों में सचेत रहने की आवश्यकता है। किसी तरह का जोखिम न उठाएं। पारिवारिक सहयोग मिलेगा।

मीन: अधीनस्थ कर्मचारी, पड़ोसी या भाई के कारण तनाव मिल सकता है। स्वास्थ्य एवं प्रतिष्ठा के प्रति सचेत रहें। व्यावसायिक और आर्थिक मामलों में सफलता मिल सकती है।

Ashutosh shukla

30 वर्षों से निरन्तर सकारात्मक पत्रकारिता, संपादक यशभारत डॉट काम