राष्ट्रीय

18 जन्मदिन पर पिता ने ली बेटी की जान, जानिए पूरा मामला

नेशनल डेस्क: आंध्र प्रदेश के कृष्णा जिले में एक व्यक्ति ने 18 साल की बेटी की पीट पीट कर हत्या कर दी।

लड़की का कसूर सिर्फ इतना था कि वह फोन पर किसी लड़के से बात कर रही थी। जिसे आरोपी बर्दाश्त नहीं कर पाया और उसने अपनी ही बेटी की बेरहमी से हत्या कर दी। लड़की ने एक दिन पहले ही अपना जन्मदिन मनाया था।

यह घटना कृष्णा जिले के इंदर चंदरलापाडू मंडल में पड़ने वाले थोटारावुलापाडू गांव की है। जनकारी के अनुसार  मृतका एक प्राइवेट कॉलेज से बी.फार्मा की पढ़ाई कर रही थी। वह अपना जन्मदिन मनाने के लिए घर आई हुई थी। घटना के दिन किसी से फोन पर बात कर रही थी पिता तोंडेपु कोटैया ने जब उसकी बातचीत सुनी तो पता चला की वो उस लड़के के साथ रिश्ते में है। कोटैया इसे बर्दाश्त नहीं कर पाया और उसने गुस्से में चंद्रिका के सिर पर कुल्हाड़ी के डंडे से वार कर दिया जिससे वह फर्श पर गिर गई और उसकी मौके पर ही मौत हो गई।

मामले की जांच कर रहे अधिकारी वी एन एन मूर्ति ने बताया कि इस घटना को लेकर भारतीय दंड संहिता की धारा 302 (हत्या) के तहत मामला दर्ज किया गया और कोटैया को हिरासत में ले लिया गया है। वही गांव वालों का कहना है कि आरोपी पिता को लग रहा था कि बेटी की वजह से उसकी इज्जत खतरे में पड़ जाएगी। इसी वजह से उसने अपनी बेटी की हत्या कर दी। चंद्रिका दो बहनों में सबसे बड़ी थी।

Leave a Reply

Back to top button