jabalpur

18 चक्का ट्रक घुसा घर में जा घुसा

दो मवेशी मृत, अंदर सो रहा परिवार बाल-बाल बचा
फोटो हर्षित पाटन
जबलपुर, मुनप्र। पाटन थानांतर्गत पाटन शहपुरा मार्ग पर ग्राम खैरी में आज एक दिल को दहलाने वाले हादसे में एक परिवार उस समय काल कवलित होने से बाल -बाल गया जब एक बेलगाम भारी भरकम 18 चक्का ट्राला एक घर में जा घुसा । इस हादसे में 2 मवेशियों कीमृत्यु हो गई जबकि एक घायल है । वहीं परिवार के सदस्यों को भी मामूली चोटें आई हंै । दुघर्टना सुबह तड़के 4 बजे की बताई जा रही है। हमारे पाटन संवाददाता हर्षित चौरसिया ने बताया कि ग्राम खैरी के घर में रहने वाले सभी लोग उस समय सो रहे थे चूकी ट्राला तेज र$फ्तार में था और अनियंत्रित होकर घर में जा घुसा ग्राम खैरी निवासी चंदन सिंह लोधी ने बताया कि हम सभी परिवार के सदस्य दूसरे कमरे में सो रहे थे तेज आवाज सुन कर हमारी नींद खुल गई देखा तो एक ट्रक हमारी सार में घुस गया है जिसकी चपेट में आकर 2 मवेशियों की मृत्यु हो गई जबकि एक घायल है। परिवार के सदस्यों को भी मामूली चोट आई है ं। जबकि चंदन सिंह का घर पूरी तरह से मिट गया । घर में रखी धान की बोरिया भी नष्ट हो गई हैं। चंदन सिंह के अनुसार उन को लगभग 1 लाख का नुकसान हुआ है । मामूली घायलों को डायल 100 में पदस्थ चालक मनीष बर्मन और आरक्षक के माध्यम से पाटन प्राथमिक उपचार के लिए पाटन लाया गया
वर्जन
घटना गंभीर है ट्राला तेज गति में होने के कारण परिवार का काफी नुकसान हुआ है 2 जानवर भी मृत हो गए है ।
गिरीष धुवें थाना प्रभारी पाटन,

Leave a Reply

Back to top button