Site icon Yashbharat.com

नरसिंहपुर जघन्य वारदात:17 वर्षीय किशोरी पर दो युवकों ने केरोसिन डालकर आग लगा दी

images 49

नरसिंहपुर। सागर जिले के एक गांव से अपने मामा के यहां नरसिंहपुर के सुआतला थाना क्षेत्र आई 17 वर्षीय किशोरी पर दो युवकों ने केरोसिन डालकर आग लगा दी। घटना के बाद आरोपित फरार हो गए।

पीड़िता जब चिल्लाई तो परिवार के लोगों ने पुलिस को सूचना दी और उसे तत्काल नजदीकी अस्पताल भेजा जहां से जिला अस्पताल रेफर किया गया और यहां से कुछ देर बाद ही जबलपुर भेज दिया गया। किशोरी 40 फीसदी झुलस गई है।

सुआतला पुलिस ने बताया कि किशोरी सागर जिले के सुरखी थाना क्षेत्र निवासी है। वह 17 अगस्त को अपने मामा के यहां आई थी। मंगलवार की सुबह करीब 4 बजे जब किशोरी धर के नजदीक बने बाथरूम गई थी। इसी दौरान रेनकोट पहनकर और चेहरे पर नकाब लगाए दो युवक आए और एक ने उसका मुंह बंद किया व दूसरे ने बॉटल में भरे केरोसिन को उसके ऊपर डालते हुए आग लगा दी। मामले में एएसआई पीएल साहू ने बताया कि पीड़िता फिलहाल घटनाक्रम को लेकर ज्यादा कुछ नहीं बता पा रही है। घटना के संबंध में जांच पड़ताल की जा रही है।

Exit mobile version