Site icon Yashbharat.com

15 वर्षीय किशोरी ने किया जहरीले पदार्थ का सेवन इलाज के लिए जबलपुर ले जाते समय मौत

IMG 20250501 WA0050

15 वर्षीय किशोरी ने किया जहरीले पदार्थ का सेवन इलाज के लिए जबलपुर ले जाते समय मौ

कटनी। स्लीमनाबाद थाना अंतर्गत धरवारा गाँव मे कक्षा नवमीं की छात्रा ने अज्ञात कारणों के चलते जहरीले पदार्थ का सेवन कर लिया बताया जा रहा है कि बुधवार शाम को छात्रा द्वारा जहरीले पदार्थ का सेवन किया गया था। आज गुरुवार सुबह उसकी तबियत अचानक बिगड़ गई। परिजनों के पूछने पर उंसके द्वारा जहरीला पदार्थ का सेवन करना बताया गया। परिजन किशोरी को आनन-फानन में जिला अस्पताल कटनी लेकर पहुँचे जहाँ उसकी हालत गंभीर होने पर उसे जबलपुर मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया था रास्ते मे तेवरी पहुँचने से पहले किशोरी ने दम तोड़ दिया। शव पीएम के लिए जिला अस्पताल पीएम हाउस लाया गया। पुलिस द्वारा घटना की जांच की जा रही है। इतनी कम उम्र में किशोरी द्वारा यह आत्मघाती कदम के भूलवश या अनजाने में या फिर किसी और वजह से उठाया गया पुलिस इसकी गहनता से जांच कर रही है।

Exit mobile version