Latest

15 सितंबर तक जारी होगी कांग्रेस के 125 प्रत्याशियों की पहली लिस्ट!

भोपाल। मध्यप्रदेश में आ रहे विधानसभा चुनाव में कांग्रेस की ओर से प्रत्याशियों की पहली लिस्ट की तारीख तय कर दी गई है। पाठकों के सवालों का जवाब देते हुए कमलनाथ ने यह तारीख बताई।
Kamalnath scindia
कमलनाथ ने बताया कि इस बार इसका, उसका या किसका…टिकट में यह चक्कर अब नहीं रहेगा। सर्वे चल रहा है। जातिगत समीकरण भी देख रहे हैं। सभी जगह का फीडबैक है। कांग्रेस अपनी पहली 120-125 प्रत्याशियों की सूची 15 सितंबर तक जारी कर देगी। कांग्रेस का हर कार्यकर्ता यह जान चुका है कि यह चुनाव मेरे नहीं, उनके भविष्य का है। इसलिए निष्ठावान और जीतने वाला उम्मीदवार ही सामने होगा। इसमें कोई गुटबाजी नहीं है।
kamalnath jyotiraditya scindia.jpeg 27 09 2017
कमलनाथ ने कहा हम अपनी रणनीति पर चल रहे हैं। गुजरात चुनाव के अहम मौके पर अपेक्षा के अनुसार उठाव नहीं मिल पाया था। इसे हम मध्यप्रदेश में नहीं दोहराएंगे। भाजपा के बहुत से लोग संपर्क में हैं, जिनके टिकट वहां कटने वाले हैं।
kamalnath 2 620x400

Leave a Reply

Back to top button