jabalpur

129 बिना टिकट यात्रियों पर उडऩदस्ता की कार्रवाई

यात्रियों में मचा हड़कंप: हजारों बसूले
जबलपुर नगर संवाददाता। जबलपुर रेल डिवीजन के डीसीएम मनोज कुमार गुप्ता ने शनिवार को उडऩदस्ता दल के साथ ताबड़तोड़ जांच अभियान चलाते हुए बिना टिकट ट्रेनों की सवारी करने वालों में हड़कंप मचा दी। सघन जांच अभियान में पाया गया कि सागर दमोह और मैहर में स्टूडेंड बिना एमएससी बनवाए ट्रेनों में मुफ्त सवारी कर रहे हैं। पश्चिम मध्य रेल के पीसीसीएम के आदेश पर जबलपुर डिवीजन के सीनियर डीसीएम आनंद कुमार के निर्देशन में लगातार टिकट चैकिंग अभियान चलाया जा रहा है। गत सुबह डीसीएम मनोज कुमार गुप्ता के नेतृत्व में सीटीआई उडऩदस्ता टीपीएस भल्ला आरके डहेरिया रंजीत सिंह अशोक कुमार आदि जबलपुर से मैहर तक ट्रेनों में जांच करते हुए गए। मैहर स्टेशन पर किलेबंदी कर जांच की गई। इसके बाद दमोह सागर में भी किलेबंदी कर जांच अभियान चलाया गया। इस दौरान बड़ी संख्या में ऐसे स्टूडेंट पाए गए जो कि बिना एमएसटी बनवाए ट्रेनों में यात्रा कर रहे हैं। अभियान के दौरान कुल 129 यात्रियों पर कार्रवाई करते हुए 75 हजार 2 सौ रूपए जुर्माना वसूला गया। इनमें 25 बिना टिकट पाए गएए जिनसे 24 हजार 7 सौ रूपए बिना बुक कराए लगेज ले जाते पकड़े गए 4 यात्रियों से 4 सौ रूपए तथा अनियमित यात्रा करते पाए गए 100 लोगों से 50 हजार 100 रूपए जुर्माना वसूला गया।

Ashutosh shukla

30 वर्षों से निरन्तर सकारात्मक पत्रकारिता, संपादक यशभारत डॉट काम

Leave a Reply