Wednesday, May 6, 2026
Latest:
Latest

गुलमर्ग गोंडोला हादसा: केबल टूटने से 120 पर्यटक फंसे, बचाव कार्य जारी

गुलमर्ग गोंडोला हादसा: केबल टूटने से 120 पर्यटक फंसे, बचाव कार्य जारी। जम्मू कश्मीर के गुलर्मग में गोंडोला केबल की तार टूट गई है. इससे करीब 20 केबिन हवा में अटके हुए हैं और 120 पर्यटकों के फंसे होने की सूचना है. केबल कंपनी की ओर से बचाव कार्य शुरू किया गया है।

गुलमर्ग गोंडोला हादसा: केबल टूटने से 120 पर्यटक फंसे, बचाव कार्य जारी

जम्मू-कश्मीर के गुलमर्ग गोंडोला के टावर नंबर 1 की केबल तार टूट गई है. इससे 15 और 16 के पास करीब 20 केबिन लटके हुए हैं, जिनमें 120 से अधिक पर्यटकों के फंसे होने की सूचना है. बचाव अभियान शुरू किया गया है. अधिकारियों का कहना है कि तकनीकी खराबी के कारण गुलमर्ग गोंडोला परिचालन अस्थायी रूप से रोक दिया गया है और बचाव कार्य किये जा रहे हैं।

दूसरी ओर, अधिकारियों का कहना है कि चिंता की कोई बात नहीं, गोंडोला सेवाएं जल्द ही बहाल हो जाएगी. उन्होंने बताया कि रविवार को तकनीकी खराबी के कारण गुलमर्ग गोंडोला के पहले चरण का परिचालन बाधित हो गया, जिससे कई पर्यटक केबिनों में फंस गए.

अधिकारी ने बताया कि समस्या तब उत्पन्न हुई जब रस्सी पुली से फिसल गई, जिससे केबल कार प्रणाली रूक गई. उन्होंने बताया कि रस्सी को तुरंत वापस पुली पर लगा दिया गया.

Usha Pamnani

20 वर्षों से डिजिटल एवं प्रिंट मीडिया की पत्रकारिता में देश-विदेश, फ़िल्म, खेल सहित सामाजिक खबरों की एक्सपर्ट, वर्तमान में यशभारत डॉट कॉम में वरिष्ठ जिला प्रतिनिधि