Friday, May 1, 2026
Latest:
katniLatest

12 चक्का ट्रक सॉफ्ट टूटने से बीच सड़क खड़ा, दे रहा हादसे को आमंत्रण

कटनी। माधव नगर थाना अंतर्गत दुगाड़ी नाला पुलिया में 12 चक्का ट्रक सॉफ्ट टूटने से बिगड़ गया और सड़क पर खड़ा हो गया। बड़े ट्रक के इस तरह खराब होने से सड़क में आवागमन भी बुरी तरह प्रभावित है।

एक तरफ का मार्ग जाम करते ट्रक बीती रात से दोपहर तक खड़ा रहा। ट्रक को बैरिकेट्स लगाकर या सूचना बोर्ड लगाकर सुरक्षित नहीं किया गया जिससे गंभीर हादसा होने की संभावना बनी रही। माधव नगर पुलिस और यातायात पुलिस को सूचना देने के बावजूद ट्रक को अभी तक तो नहीं हटाया गया था।

Ashutosh shukla

30 वर्षों से निरन्तर सकारात्मक पत्रकारिता, संपादक यशभारत डॉट काम