Latestमध्यप्रदेश

12 जून के दिन महाकोशल की राजनीति में गहमा-गहमी, प्रियंका जबलपुर तो शिवराज सहित दिग्गज विजयराघवगढ़ में आएंगे

12 जून के दिन महाकोशल की राजनीति में गहमा गहमी वाला होगा। कांग्रेस और भाजपा दोनो पार्टियों के बड़े नेताओं के कार्यक्रम हैं। प्रियंका वाड्रा गांधी 12 जून को जबलपुर आएंगी तो वहीं कटनी में मुख्यमंत्री शिवराज सिंह सहित साधू सन्तों के साथ साथ कई कद्दावर नेता विजयराघवगढ़ में हरिहर तीर्थ क्षेत्र निर्माण के लिए भूमि पूजन समारोह में शिरकत करेंगे मतलब 120 किलोमीटर की दूरी पर राजनीति के साथ धर्म के बड़े आयोजन देश प्रदेश में चर्चित होने जा रहे हैं।

12 जून को एक साथ दो बड़े कार्यक्रम

बीजेपी और कांग्रेस दोनों ही पार्टियां देश की प्रमुख पार्टी हैं और दोनों का 12 जून को एक साथ बड़े कार्यक्रम करना मध्यप्रदेश की राजनीति में कई सवाल पैदा कर रहा है। बताया जा रहा है कि बीजेपी की ओर से विजयराघवगढ़ विधायक संजय पाठक अपनी विधानसभा में श्रीहरि हर तीर्थ बनाने की तैयारियों में जुटे हैं। जहां एक साथ कई देवी-देवताओं के मंदिर और प्रतिमा स्थापित होंगे, जिसमें सबसे बड़ी भगवान परशुराम जी की मूर्ति बताई गई, जो पूरे 108 फीट की होगी, वो भी अष्टधातु की।

हरिहर तीर्थ भूमि पूजन में शामिल होंगी हस्तियां

जानकारी के मुताबिक हरिहर तीर्थ भूमि पूजन में शामिल होने नेता, अभिनेता सहित साधु-संत ग्राम बंजारी स्थित राजा पहाड़ पहुंचेंगे। इस दौरान प्रदेश के मुखिया शिवराज सिंह चौहान, वीडी शर्मा, भूपेंद्र सिंह, आशुतोष राणा, स्वामी रामभद्राचार्य, स्वामी अवधेशानंद गिरि, जगद्गुरु शंकराचार्य और श्री श्री रविशंकर सहित कई जानी मानी हस्तियां शामिल रहेंगी।

कांग्रेस का जमावड़ा जबलपुर में

मध्यप्रदेश कांग्रेस में जान डालने और विधानसभा का चुनावी शंखनाद करने कांग्रेस राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी जबलपुर पहुंचेगी। इनके स्वागत में पूर्व सीएम कमलनाथ, दिग्विजय सिंह, जीतू पटवारी और विवेक तंखा सहित कई बड़े चहरे शामिल रहेंगे।
इनकी मौजूदगी में गोल बाजार में रोड शो के साथ आमसभा संबोधित की जाएगी।

Ashutosh shukla

30 वर्षों से निरन्तर सकारात्मक पत्रकारिता, संपादक यशभारत डॉट काम