katniLatest

100 डायल पुलिस बनी देवदूत: रीठी में ट्रक पलटने से फंसे ड्राइवर की जान बचाई

कटनी।  रीठी में सीएम राइस स्कूल के पास एक यूरिया खाद से लदे ट्रक के अनियंत्रित होकर पलटने से ड्राइवर ट्रक में बुरी तरह फंस गया था। इस दौरान 100 नंबर पुलिस वाहन में तैनात आरक्षक 629 विजय वर्मा एवं पायलट तत्काल मौके पर पहुंचे और स्थानीय जनों एवं राहगीरों की मदद से फंसे हुए ड्राइवर को सकुशल बाहर निकालकर उसकी जान बचाई।

ड्राइवर ने पुलिस की प्रशंसा करते हुए धन्यवाद दिया और कहा कि अगर पुलिस समय पर नहीं पहुंचती तो उसकी जान जा सकती थी। पुलिस की इस बहादुरी और सेवाभाव की हर कोई प्रशंसा कर रहा है।

इस घटना ने एक बार फिर साबित किया है कि पुलिस हमारे देवदूत हैं और वे हमारी सुरक्षा और सेवा के लिए हमेशा तैयार रहते हैं।”

Ashutosh shukla

30 वर्षों से निरन्तर सकारात्मक पत्रकारिता, संपादक यशभारत डॉट काम