खेल डेस्क। लॉर्ड्स टेस्ट के दूसरे दिन शुक्रवार को भारत की पहली पारी इंग्लैंड के खिलाफ मात्र 107 रनों पर सिमट गई। जेम्स एंडरसन ने 20 रनों पर 5 विकेट लेते हुए भारत को इस शर्मनाक स्थिति का सामना करने के लिए मजबूर किया।
लॉर्ड्स टेस्ट का पहला पूरा दिन बारिश की भेंट चढ़ गया था। इंग्लैंड के कप्तान जो रूट ने दूसरे दिन टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया। भारत की तरफ से कोई भी बल्लेबाज इंग्लिश गेंदबाजों का प्रतिकार नहीं कर पाया। रविचंद्रन अश्विन ने सबसे ज्यादा 29 रन बनाए। कप्तान विराट कोहली ने 23 और उपकप्तान अजिंक्य रहाणे ने 18 रन बनाए।
इस पारी में टीम इंडिया के नाम अनचाहा रिकॉर्ड दर्ज हो गया। भारत की पहली पारी मात्र 35.2 ओवरों में 107 रनों पर सिमटी, यह भारत के टेस्ट इतिहास में दूसरी सबसे छोटी पारी रही। इससे पहले वह 1974 में मात्र 17 ओवरों में 42 रनों पर ढेर हुई थी।
भारत की पारी 35.2 ओवरों में सिमटी, जो लॉर्ड्स पर पिछले 100 सालों में पहले बल्लेबाजी करने वाली टीम की दूसरी छोटी पारी रही। जिम्बाब्वे की पारी वर्ष 2000 में इंग्लैंड के खिलाफ 30.3 ओवरों में ढेर हुई थी, जो इस मैदान की इस शताब्दी की सबसे छोटी पहली पारी रही। जिम्बाब्वे की पारी मात्र 83 रनों पर सिमटी थी।
लॉर्ड्स में 100 साल में पहले बल्लेबाजी करते हुए पांच छोटी पारियां
ओवर टीम स्कोर
30.3 जिम्बाब्वे वि. इंग्लैंड 2000 – 83 रन
35.2 भारत वि. इंग्लैंड 2018 – 107 रन
38.2 बांग्लादेश वि. इंग्लैंड 2005 – 108 रन
40.2 ऑस्ट्रेलिया वि. इंग्लैंड 2005 – 190 रन
42.3 इंग्लैंड वि. ऑस्ट्रेलिया 1997 – 77 रन
-
हॉकी वर्ल्ड कप 2026: आज मेजबान नीदरलैंड्स से टकराएगी टीम इंडिया, सेमीफाइनल के लिहाज से बेहद अहम मुकाबला -
कोलंबो पहुँची भारतीय टीम का इंडिया हाउस में भव्य स्वागत: श्रीलंका के खिलाफ दूसरे टेस्ट से पहले टीम का बढ़ा हौसला -
हॉकी वर्ल्ड कप 2026: भारतीय महिला टीम अजेय रहकर टॉप-8 में पहुँची, इंग्लैंड से मुकाबला 0-0 से ड्रॉ -
जो रूट ने की सचिन तेंदुलकर के 68 टेस्ट अर्धशतकों की बराबरी: क्या टूटेंगे ‘मास्टर ब्लास्टर’ के ये 3 बड़े रिकॉर्ड? -
BWF वर्ल्ड चैंपियनशिप 2026: त्रिसा जॉली और गायत्री गोपीचंद ने रचा इतिहास, भारत के लिए पदक पक्का -
दलीप ट्रॉफी 2026: वैभव सूर्यवंशी का टेस्ट फॉर्मेट में कड़ा इम्तिहान, 23 अगस्त से शुरू होंगे मुकाबले; जानें पूरा शेड्यूल -
IND vs SL: भारत ने गॉल टेस्ट 165 रनों से जीता; 10 विकेट लेने वाले मानव सुथार पर फिदा हुए कप्तान शुभमन गिल, की बड़ी भविष्यवाणी -
ICC Test Rankings: ट्रेविस हेड की बादशाहत खत्म, हैरी ब्रूक बने टेस्ट के नए नंबर-1 बल्लेबाज; जानें गिल और जायसवाल का हाल -
सानिया मिर्जा का दुबई विला: शाही इंटीरियर से लेकर सलमान खान के खास तोहफे तक, जानें घर की खासियतें -
National Sports Awards 2025: खेल मंत्रालय ने किया राष्ट्रीय खेल पुरस्कारों का ऐलान; 17 खिलाड़ियों को अर्जुन अवॉर्ड, देखें पूरी सूची -
गॉल में गूंजा राष्ट्रगान: 80वें स्वतंत्रता दिवस पर भारतीय टीम ने खेला अपना 600वां ऐतिहासिक टेस्ट मैच -
बांग्लादेश दौरा टलना लगभग तय- भारत और अफगानिस्तान के बीच टी20 सीरीज का ऐलान; 13 सितंबर से दिल्ली में खेले जाएंगे मैच -
हॉकी वर्ल्ड कप 2026: नीदरलैंड्स-बेल्जियम में होगा ‘भारत बनाम पाकिस्तान’ महामुकाबला; पाकिस्तानी टीम में बड़ा फेरबदल, नए कप्तान के साथ मैदान में उतरेगी पाक टीम -
Preity Zinta & Brett Lee: 16 साल बाद ‘अफेयर’ की अफवाहों पर खुला राज- ऑस्ट्रेलियाई दिग्गज ब्रेट ली ने प्रीति जिंटा संग रिश्ते पर तोड़ी चुप्पी -
Asian Games 2026: कॉमनवेल्थ में छूटा गोल्ड-अब जापान में हिसाब बराबर करेंगे भारत के ये 5 स्टार एथलीट -
ग्लासगो कॉमनवेल्थ गेम्स: अंतिम थ्रो में दिखा ‘नीरज चोपड़ा मैजिक’- यशवीर सिंह ने 85.41 मीटर भाला फेंककर जीता ब्रॉन्ज मेडल -
जादूमणि सिंह ने मुक्केबाजी में जीता सिल्वर मेडल; मैरी कॉम के ₹500 के इनाम से शुरू हुआ था ‘गोल्डन’ सफर -
भारतीय सेना के हवलदार सोमन राणा ने पैरा-शॉट पट में रचा इतिहास, भारत को मिला ‘डबल पोडियम’-शुभम जुयाल ने जीता सिल्वर -
सागर की बेटी यामिनी मौर्य का कमाल; कॉमनवेल्थ गेम्स में जूडो में जीता रजत पदक -
कॉमनवेल्थ गेम्स में नीरज चोपड़ा ने जीता सिल्वर मेडल, यश वीर सिंह को मिला ब्रॉन्ज; रचा नया इतिहास
