राष्ट्रीय
100 का नोट जल्द होगा ON AIR, तस्वीर में रानी की बावड़ी भी शामिल

नई दिल्ली। रिजर्व बैंक एक के बाद एक नए नोट जारी कर रहा है। अब तक आए 2000, 500, 200, 50 और 10 के नोटों के बाद अब बारी 100 के नोट की है। रिजर्व बैंक के अनुसार जल्द ही नया नोट बाजार में आएगा। इसके आने के बाद बाजार में पहले से उपलब्ध पुराने 100 के नोट चलन में बने रहेंगे। नया 100 का नोट महात्मा गांधी सीरीज का होगा।








