Site icon YASHBHARAT.COM

10 दिसंबर से कटनी से निकलेगी 45 दिवसीय लोक संकीर्तन संरक्षण धार्मिक पदयात्रा सालासर बालाजी धाम पहुंचकर पूर्ण होगा महासंकल्प, 25 नवंबर को जगन्नाथ मंदिर में होगी आयोजन की तैयारी बैठक

IMG 20241218 WA0017 1 1

10 दिसंबर से कटनी से निकलेगी 45 दिवसीय लोक संकीर्तन संरक्षण धार्मिक पदयात्रा सालासर बालाजी धाम पहुंचकर पूर्ण होगा महासंकल्प, 25 नवंबर को जगन्नाथ मंदिर में होगी आयोजन की तैयारी बैठ

 

 

कटनी। श्री बजरंग बाल रामायण समाज सेवा समिति के तत्वावधान में भारतीय सनातन धर्म, संस्कार एवं संस्कृति के संरक्षण और जन-जन तक धार्मिक चेतना पहुंचाने के उद्देश्य से 45 दिवसीय लोक संकीर्तन संरक्षण धार्मिक पदयात्रा का आयोजन किया जा रहा है। यह पदयात्रा आगामी 10 दिसंबर 2026, गुरुवार को कटनी से प्रारंभ होगी, जो प्रतिदिन लगभग 20 किलोमीटर की यात्रा तय करते हुए राजस्थान स्थित प्रसिद्ध सालासर बालाजी धाम पहुंचेगी। वहां पहुंचकर यात्रा अपने निर्धारित महासंकल्प को पूर्ण करेगी।

आयोजकों के अनुसार, विगत 87 वर्षों से चली आ रही सत्संगमय परंपरा और पूज्य संत चरणों की कृपा एवं प्रेरणा से इस धार्मिक पदयात्रा का आयोजन किया जा रहा है। यात्रा के माध्यम से समाज के प्रत्येक वर्ग को भारतीय सनातन परंपरा, संस्कार और संस्कृति से जोड़ने का प्रयास किया जाएगा। इसके साथ ही ‘जीवन मंत्र हनुमान एवं जीवन मित्र हनुमान चालीसा’ के पावन संकल्प को जन-जन तक पहुंचाया जाएगा।

आयोजकों ने बताया कि कटनी की पावन धरा से इस प्रकार की पहली पदयात्रा प्रारंभ होने जा रही है। यात्रा को सफल, सुव्यवस्थित एवं भव्य स्वरूप प्रदान करने के लिए समाज के सभी वर्गों का सहयोग अपेक्षित है।

इसी संबंध में बुधवार, 25 नवंबर 2026 को शाम 6:30 बजे से श्री जगन्नाथ मंदिर कटनी के रसोई परिसर में आवश्यक बैठक आयोजित की गई है। बैठक में पदयात्रा की रूपरेखा, व्यवस्थाओं एवं आयोजन से जुड़े विभिन्न विषयों पर विचार-विमर्श किया जाएगा।

श्री बजरंग बाल रामायण समाज सेवा समिति ने सनातन हित, समाज हित एवं राष्ट्रहित के इस पुनीत कार्य में धर्मप्रेमियों एवं श्रद्धालुजनों से बैठक में उपस्थित होकर अपना सहयोग और मार्गदर्शन प्रदान करने की अपील की है।

Exit mobile version