Site icon Yashbharat.com

होली पर जबलपुर में अब तक सबसे बड़ा कोरोना ब्लास्ट, निकले 161 नए पॉजिटिव

Jabalpur rail station

जबलपुर, आशीष शुक्ला। कोरोना की दूसरी लहर में जबलपुर में अब तक का सबसे बड़ा विस्फोट हुआ है। यहां होली के दूसरे दिन सबसे ज्यादा 161 नए संक्रमित मिले।

कोरोना से स्वस्थ होने पर आज मंगलवार तीस मार्च को 99 व्यक्तियों को डिस्चार्ज किया गया है, वहीं 1728 सेम्पल की प्राप्त परीक्षण रिपोर्ट्स में 161नये मरीज सामने आये हैं।

कोरोना से आज स्वस्थ हुये 99 व्यक्तियों को मिलाकर जबलपुर में कोरोना के संक्रमण से मुक्त होने वाले मरीजों की संख्या 17 हजार 506 हो गई है और रिकवरी रेट 92.11 प्रतिशत हो गया है। कल सोमवार की शाम 6 बजे से आज मंगलवार की शाम 6 तक पिछले चौबीस घण्टे के दौरान मिले कोरोना के 161 संक्रमित व्यक्तियों को मिलाकर जबलपुर में कोरोना मरीजों की संख्या 19 हजार 005 हो गई है।

पिछले चौबीस घण्टे में एक व्यक्ति की मृत्यु की प्राप्त हुई रिपोर्ट को मिलाकर जबलपुर में कोरोना से जान गंवाने वाले मरीजों की संख्या 265 हो गई है। जबलपुर में कोरोना के एक्टिव केस अब 1234 हो गये हैं । कोरोना की जांच हेतु आज 1501 व्यक्तियों के सेम्पल लिये गये हैं।

Exit mobile version