शर्मनाक: 10 साल की मासूम को पिता ने बनाया हवस का शिकार, मां ने पहुंचाया जेल

महोबा। कहते है मां-बाप के साये में ही बच्चे सबसे सुरक्षित महसूस करते हैं, लेकिन जब वही बाप हैवान बन जाए तो किसी और से सुरक्षा की उम्मीद लगाना भी बेमानी हो जाता है. ऐसा ही एक मामला बुंदेलखंड के महोबा जिले से सामने आया है. यहां रिश्तों की मर्यादा को तार-तार करते हुए एक पिता ने अपनी ही 10 साल की मासूम बेटी को अपनी हवस का शिकार बना डाला. कलयुगी पिता ने हैवानियत की सारी हदें पार करते हुए मासूम को बंधक बनाकर रेप की वारदात को अंजाम दिया. बाप की दरिंदगी का शिकार हुई मासूम बच्ची ने जब अपनी मां से आपबीती बताई तो वो भी सकते में आ गई. जिसके बाद मासूम को लेकर मां कोतवाली पहुंची और अपने पति के खिलाफ तहरीर देकर मुकदमा दर्ज करा दिया.घटना शहर कोतवाली क्षेत्र की है. दरअसल, हैवान पिता की दरिंदगी तब सामने आई जब पीड़िता की मां और मामा मासूम को लेकर शहर कोतवाली पहुंचे. महिला ने पति के खिलाफ बेटी से ही दुष्कर्म करने की तहरीर दी. पीड़िता की मां के मुताबिक कक्षा पांच में पढ़ने वाली उसकी 10 वर्षीय बेटी के साथ उसके ही पिता ने दरिंदगी की है. उसने बताया कि उसका पति शराब का आदी है. इसी वजह से उसका चाल चलन भी सही नहीं है. वह अक्सर उसके और उसकी बेटी के साथ दिन मारपीट भी करता है. मगर हद तो तब हो गई जब उसने अपनी ही बेटी को बंधक बनाकर उसके साथ घिनौनी हरकत कर डाली.
<
रविवार दोपहर वह किसी काम से अपने मायके गई थी और मासूम अपने पिता के साथ थी. नशे में चूर पिता ने अपनी मासूम बच्ची को ही दबोच लिया और कमरे में बंधक बनाकर उसके साथ मनमानी करता रहा. मासूम पिता के सामने चीखती चिल्लाती रही मगर हैवान हो चुका पिता उसे नोचता रहा. इसी बीच जब पीड़िता की मां अचानक घर पहुंची तो अपनी बेटी को बदहवास देख उसे समझते देर नहीं लगी कि उसकी मासूम बच्ची के साथ घिनौना कृत्य हुआ है. जब बेटी ने बाप की तरफ इशारा कर आपबीती बताई तो पत्नी अपने पति पर बरस पड़ी. यही नहीं चीख पुकार सुनकर आस-पड़ोस और परिवार के लोग इकठ्ठा हो गए. पिता की इस करतूत पर सभी ने उसे जमकर मारा पीटा और पुलिस को घटना की जानकारी दी. मौके पर पहुंची कोतवाली पुलिस ने आरोपी को हिरासत में ले लिया. वहीं पीड़िता को लेकर थाने पहुंची मां ने अपने पति के खिलाफ तहरीर देकर मुकदमा दर्ज कराया. पीड़िता बताती है कि उसके पति ने उसकी बेटी के साथ बलात्कार किया.वहीं दूसरी तरफ शराब का नशा उतरने पर आरोपी कलयुगी पिता अपनी करतूत पर शर्मिन्दा हो रहा है. लेकिन वह अपने कृत्य पर पर्दा डालने की भी कोशिश करता नजर आया. उसकी माने तो वो शर्मिंदा है कि उसने अपनी बेटी के साथ मार पीट की है. जब उससे बेटी के साथ दुष्कर्म करने की बात की गई तो वो खामोश हो गया.इस पूरे मामले को लेकर एएसपी वंशराज यादव ने बताया कि घटना कोतवाली थाना क्षेत्र की है. पत्नी ने पति के खिलाफ तहरीर दी है. जिसमें उसने बेटी के साथ पिता द्वारा दुष्कर्म करने का आरोप लगाया है. जिस पर आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया गया है. पीड़िता को मेडिकल कराया गया है. रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्यवाई की जाएगी.

Exit mobile version