Site icon Yashbharat.com

हैल्थ वर्कर को एक साथ दे दी वैक्सीन की चार डोज, फिर हुआ ऐसा असर

coronavirus-vaccine-news

Corona Vaccination Maha Abhiyan:

कोरोना ने पूरी दुनिया में जिस तरह से लोगों की जिंदगी तबाह की है, उसके बाद हर कोई यही उम्मीद कर रहा है कि जल्द ही कोई वैक्सीन (Vaccine) उपलब्ध हो जाए, ताकि इस बीमारी पर नियंत्रण पाया जा सके. इसी सिलसिले में दुनियाभर में कोरोना वैक्सीन (Corona Vaccine) देने की शुरुआत हो चुकी है. अब इजरायल में एक फार्मासिस्ट को गलती से एक बार में ही कोरोना वैक्सीन की चार डोज देने का मामला उजागर हुआ है.

इजरायल (Israel) में फ्रंटलाइन हेल्थ वर्कर के तौर पर काम करने वाले उदय अजीजी उन लोगों में शामिल थे जिन्हें कोरोना वैक्सीन दी गई है. वे कुछ दिन पहले एक वैक्सीन सेंटर पहुंचे थे. जहां सेंटर में मौजूद नर्स (Nurse) ने जब एक छोटी शीशी से कोरोना वैक्सीन का इंजेक्शन (Injection) तैयार किया तो उन्हें ये मालूम ही नहीं था कि इस शीशी में वैक्सीन की कितनी डोज मौजूद हैं.

इसलिए नर्स ने हेल्थ वर्कर को एक साथ वैक्सीन की चार डोज दे दी.

 

वैक्सीन सेंटर को जैसे ही इस बारे में पता चला तो इस शख्स को तुरंत अस्पताल (Hospital) ले जाया गया. खैर गनीमत ये रही कि वैक्सीन की इतनी हेवी डोज लेने के बाद भी इस शख्स पर किसी तरह का कोई साइड-इफेक्ट्स नहीं हुआ. इस कंफ्यूजन के बावजूद अगले तीन हफ्तों में उदय को एक बार फिर कोरोना वैक्सीन लेने के लिए जाना होगा.

उदय अजीजी को कोरोना वैक्सीन की चार डोज भले ही लग चुकी हो लेकिन तब भी वे घबराए नहीं. उन्होंने कहा कि मुझे दोबारा भी कई डोज मिलने पर किसी तरह की परेशानी नहीं हुई है. मैं बस इस वैक्सीन को लेकर पॉजिटिव रहना चाहता हूं और उम्मीद करता हूं कि इस वैक्सीन के आने के बाद दुनिया के हालात तेजी से बदलेंगे.

आपको बता दें कि इससे पहले फाइजर कंपनी ने भी एक ऐसा ही टेस्ट कराया था जिसमें एक शख्स को सिंगल शॉट में ही पांच वैक्सीन की डोज दी गई थी. फाइजर के इस टेस्ट में भी ये तथ्य सामने आया था कि मरीज को किसी तरह के साइड इफेक्ट्स नहीं हुए थे हालांकि कुछ देर के लिए थोड़ी सी इरिटेशन जरूर महसूस हुई थी.

Exit mobile version